श्रद्धा आर्या ने शेयर किया अंकिता लोखंडे का शादी का कार्ड, देखिये वीडियो

    श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया था। इस वीडियो में श्रद्धा अपनी खास दोस्त अंकिता के घर से आये शादी के कार्ड को खोलती नज़र आ रही हैं। नीले रंग के इस कार्ड पर अंकिता और विक्की उर्फ़ विकास का नाम देखा जा सकता है। हालांकि, शादी की डेट का खुलासा नहीं हुआ है!

    श्रद्धा आर्या ने शेयर किया अंकिता लोखंडे का शादी का कार्ड, देखिये वीडियो

    एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इन दिनों शादी का माहौल बना हुआ है। हाल में राजकुमार राव-पत्रलेखा और श्रद्धा आर्य की शादी के बाद अंकिता लोखंडे भी शादी के बंधन में बंध रही हैं। अंकिता अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग सात फेरे लेने जा रही हैं। हाल में कपल्स ने शादी की रस्मों के शुरू होने की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। अब इनके शादी के कार्ड का अक एक वीडियो सामने आया है।

    ये वीडियो हाल में शादी के बंधन में बंधी श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया था। इस वीडियो में श्रद्धा अपनी खास दोस्त अंकिता के घर से आये शादी के कार्ड को खोलती नज़र आ रही हैं। नीले रंग के इस कार्ड पर अंकिता और विक्की उर्फ़ विकास का नाम देखा जा सकता है। हालांकि, शादी की डेट का खुलासा नहीं हुआ है! देखिये कितना खूबसूरत है ये कार्ड-

    बता दें, अंकिता और विक्की जैन ने साल 2019 में ही अपने रिश्ते को ऑफिसियल किया है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं और अब अपने इस रिश्ते को नाम देते हुए शादी कर कर रहे हैं। दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। जल्द दोनों अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करेंगे। वैसे कार्ड तो सामने आ ही गया है। लगता है श्रद्धा आर्या अंकिता की शादी में शामिल होने वाली हैं।

    Tags