Shrimad Ramayan: भगवान श्रीराम के गले लगकर रोएंगे भरत, इस तरह देंगे पिता दशरथ के मृत्यु की जानकारी
सोनी टीवी का शो श्रीमद रामायण इस वक्त टीवी टीआरपी की दुनिया में धमाल मचाता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे जुड़ा एक प्रोमो हाल ही में शेयर किया गया है, जिसे देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएगी।
![Shrimad Ramayan: भगवान श्रीराम के गले लगकर रोएंगे भरत, इस तरह देंगे पिता दशरथ के मृत्यु की जानकारी Shrimad Ramayan: भगवान श्रीराम के गले लगकर रोएंगे भरत, इस तरह देंगे पिता दशरथ के मृत्यु की जानकारी](https://imagesv2.desimartini.com/images/202403/shrimad-ramayan-1709972471.jpeg?width=800&quality=50&impolicy=dm-20210112)
टीवी टीआरपी की दुनिया में श्रीमद रामायण शो लोगों का दिल जीतता हुई बखूबी नजर आ रहा है। इस शो को हमेशा से ही लिस्ट में शानदार पोजीशन हासिल होती हुई नजर आती है। भगवान श्री राम की महिमा पर आधारित इस शो को लोग काफी प्यार और सम्मान दे रहे हैं। हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसके अंदर ये दिखाया गया है कि भरत के चलते भगवान श्री राम को अपने पिता दशरथ के मौत की जानकारी मिलेगी, जिसे सुनकर वो पूरी तरह से टूट जाएंगे। फैंस को श्रीमद रामायण का ये प्रोमो काफी दिल छू लेने वाला लगा है।
सोनी टीवी की तरफ से श्रीमद रामायण का जो प्रोमो शेयर किया गया है। उसकी शुरुआत में भरत अपने भाई श्रीराम से हाथ जोड़कर माफी मांगेगे। वो अपनी गलतियों की वजह से उनसे माफी मांगते हुए नजर आएंगे। श्रीराम उन्हें पैरों पर से उठाते हुए कहेंगे कि जिनकी जगह दिल में होती है वो पैरों पर नहीं गिरा करत हैं। इसके बाद भरत लक्ष्मण से भी माफी मांगते हुए दिखाई देंगे। भगवान श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण को गले लगाते हुए दिखाई देंगे। वहीं, जब उन्हें अपने पिता दशरथ के मौत की जानकारी लगेगी तो वो पूरी तरह से टूट जाएंगे। आप भी यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ प्रोमो।
श्रीमद रामायण का प्रोमो देख फैंस हुए भावुक
इस प्रोमो को शेयर करते हुए चैनल ने कैप्शन में लिखा- एक क्षण भरत और शत्रुघ्न से मिलने की खुशी और दूसरे क्षण, प्रभु श्री राम को मिला दुःखद समाचार। देखिए श्रीमद् रामायण, सोम से शुक्र रात 9 बजे सिर्फ सोनी टीवी पर। श्रीमद रामायण से जुड़े प्रोमो पर उनके फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत ही शानदार। वहीं, कुछ यूजर्स दिल वाली इमोजी भी शेयर करते हुए प्रोमो पर नजर आए हैं।