प्रत्युषा बनर्जी के जाने के निधन के बाद सिद्धार्थ शुक्ला रखते थे परिवार का ख्याल, लॉकडाउन में जबरदस्ती भेज दिए थे पैसे

    प्रत्युषा बनर्जी और सिद्धार्थ शुक्ला अब दोनों ही इस दुनिया में नही हैं। दोनों ने साथ में सीरियल बालिका वधु में काम किया था। प्रत्युषा के जाने के बाद सिद्धार्थ उनके परिवार का भी ख्याल रखते थे।

    प्रत्युषा बनर्जी के जाने के निधन के बाद सिद्धार्थ शुक्ला रखते थे परिवार का ख्याल, लॉकडाउन में जबरदस्ती भेज दिए थे पैसे

    स्वर्गीय प्रत्युषा बनर्जी का आज जन्मदिन है लेकिन अब वो इस दुनिया मे नही हैं। उन्होंने काफी कम उम्र में टीवी की दुनिया में अपना नाम कमा लिया था। आज भी लोग उन्हें बालिका वधू के सीरियल में उनके आनंदी के रोल के लिए उन्हें याद करते हैं। आनंदी के साथ ही इस बालिका वधू में सिद्धार्थ शुक्ला भी नजर आए थे। दोनों ने ही अब इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुके हैं। प्रत्युषा की मौत साल 2016 में हुई थी। उनकी मौत आज भी रहस्य ही है। जबकि सिद्धार्थ का निधन 2 सितंबर को हुआ था। सिद्धार्थ और प्रत्युषा के बीच कितनी दोस्ती थी, ये प्रत्युषा के जाने के बाद ही सामने आया। जब सिद्धार्थ का निधन हुआ था तो प्रत्युषा के पापा ने एक्टर की नेक दिली के बारे में बताया था।  

    इंडिया टुडे से बातचीत में प्रत्युषा के पिता बताया था, ''मुझे समझ ही नहीं आ रहा है कि ये कैसे हो गया। मैं सिद्धार्थ को अपना बेटा मानता था। बालिका वधू के दौरान सिद्धार्थ और प्रत्युषा अच्छे दोस्त बन गए थे। सिद्धार्थ कई बार घर आता था और प्रत्युषा के निधन के बाद कई लोगों ने सिद्धार्थ संग उसका नाम जोड़ा, जिसके बाद उसने घर आना छोड़ दिया। लेकिन वाट्सऐप पर अक्सर मैसेज करता था।''

    प्रत्युषा के पिता ने आगे कहा था, "सिद्धार्थ हमेशा हमारा ख्याल रखता था और हमारे बारे में पूछता रहता था, खासकर लॉकडाउन में वो अक्सर हाल चाल लेता था और पूछता था- 'अंकल, आंटी कोई मदद तो नहीं चाहिए, क्या मैं किसी भी तरह, कैसे भी आपकी मदद कर सकता हूं?' वहीं एक बार जबरदस्ती सिद्धार्थ ने 20 हजार रुपये भी भेजे थे।'' प्रत्युषा के घर की माली हालत ज्यादा ठीक नहीं थी। अपने एक इंटरव्यू में प्रत्युषा ने बताया भी था कि उनपर कर्ज है और वो उसे उतारना है। 

    Tags