खतरों के खिलाड़ी 12 के बाद सृति झा को मिली करण जौहर की फिल्म, अर्जित तनेजा भी शामिल

    अब इस लिस्ट में खतरों के खिलाड़ी 12 फेम सृति झा और अर्जित तनेजा का नाम भी जुड़ गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से दी है।

    खतरों के खिलाड़ी 12 के बाद सृति झा को मिली करण जौहर की फिल्म, अर्जित तनेजा भी शामिल

    करण जौहर ने हाल में अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और श्रद्धा आर्या को साइन किया था। अब इस लिस्ट में खतरों के खिलाड़ी 12 फेम सृति झा और अर्जित तनेजा का नाम भी जुड़ गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से दी है।

    अर्जित ने दो फोटोज शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सृति और करण जौहर साथ हैं। वहीं अगली तस्वीर में फिल्ममेकर के हाथों का लिखा एक नोट है। इस नोट में करण ने धर्मा प्रोडक्शन में एक्टर्स का स्वागत किया है।फ़िल्ममेकर ने लिखा-'प्रिय अरिजीत, मेरी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। धर्म परिवार में आपका फिर से स्वागत है। मेरा सारा प्यार'। देखिये-

    ये पोस्ट शेयर करते हुए अर्जित ने लिखा-'अपने आप को रोक नहीं कर सकता लेकिन इसे फ्लॉन्ट किये बिना। इस लीजेंड द्वारा निर्देशित होने के सिर्फ 14 घंटे। कम से कम कहने के लिए यह एक जबरदस्त और विनम्र अनुभव रहा है। हमें इस ब्लॉकबस्टर का एक छोटा सा हिस्सा बनाने के लिए और पूरी टीम को इतना उदार होने के लिए धन्यवाद करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन..आभार'।

    बता दें, अर्जित और सृति एकता कपूर के सीरियल कुमकुम भाग्य का रिश्ता रहे हैं। वहीं सृति को हाल में रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में देखा गया था। अब ये जोड़ी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नज़र आएगी। अभी इस प्रोजेस्ट आए जुड़ी अधिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म का हिस्सा बनना कमाल है। अब इनके किरदारों से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है।

    Tags