टीवी शो 'हुनरबाज' में भारती सिंह को रिप्लेस कर ये एक्ट्रेस बनीं नई होस्ट! नागिन शो का रही हैं हिस्सा

    भारती सिंह बीते दिन एक बेबी बॉय की मां बनी है। ऐसे में वो अपने काम से ब्रेक ले रही है ताकि अपने बच्चे पर ध्यान दे सकें। ऐसे में जानिए उनकी जगह शो हुनरबाज देश की शान को कौन होस्ट करने वाला है। 

    टीवी शो 'हुनरबाज' में भारती सिंह को रिप्लेस कर ये एक्ट्रेस बनीं नई होस्ट! नागिन शो का रही हैं हिस्सा

    टीवी इंडस्ट्री के फेमस रियलिटी शोज में से एक आने वाले हुनरबाज: देश की शान को कॉमेडियन क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, बीते दिन भारती सिंह ने एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया है। मां बनने के बाद भारती सिंह को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि उन्हें टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने बतौर होस्ट कुछ वक्त के लिए रिप्लेस किया है।

    भारती सिंह ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है ऐसे में वो काम की बजाए अपने बेटे पर ज्यादा ध्यान देंगी। भारती सिंह अपनी प्रेग्नेंसी के आखिर दिनों तक शूट करती रही थीं, लेकिन अब उन्हें कुछ वक्त के लिए ब्रेक लेना होगा ताकि वो अपने बच्चे का ख्याल रख सकें। टेली चक्कर की एक खबर के मुताबिक नागिन सीरियल फेम सुरभि चंदना रियलिटी शो हुनरबाज देश की शान को होस्ट करती हुई नजर आएंगी। वैसे सुरभि चंदना के फैंस के लिए ये एक बेहद ही खास और बड़ी खबर है। 

    सुरभि चंदना का हमेशा रहा है बोलबाला

    सुरभि चंदना के वर्कफ्रंट की बात करें उन्होंने कई शोज में काम किया है। एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री में शुरुआत फेमस सीरियल इश्कबाज से की थी। इसके बाद एक्ट्रेस कई सीरियल्स में नजर आईं जिनमें- कुबूल है, संजीविनी और नागिन 5 जैसे शोज के लिए भी जाना जाता है। नागिन 5 में एक्ट्रेस को शरद मल्होत्रा के साथ देखा गया था। इसके अलावा वो कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दे चुकी हैं। अब उन्हें बतौर होस्ट शो को जज करते हुए देखना फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस सुरभि चंदना हाई हील्स पहने हुई कातिलाना पोज देती हुई नजर आई थीं। उन्होंने इससे जुड़ी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, जिन्हें देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं।