दिशा वकानी की जगह दिव्यांका त्रिपाठी बन सकती थीं दयाबेन! जानिए कहां अटका मामला

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक्ट्रेस दिशा वकानी ने बखूबी किरदार निभाया, लेकिन वो इस वक्त सीरियल में नजर नहीं आ रही है। ऐसी खबरें सामने आई थी कि दिव्यांका त्रिपाठी को दयाबेन का किरदार करने के लिए चुना गया है। जानिए इसको लेकर खुद एक्ट्रेस ने क्या कहा।

    दिशा वकानी की जगह दिव्यांका त्रिपाठी बन सकती थीं दयाबेन! जानिए कहां अटका मामला

    टीवी के सबसे फेमस सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोगों के बीच इस वक्त अपनी अलग ही छाप छोड़ रहा है। इस सीरियल से जुड़ा हर किरदार फैंस को काफी पसंद आता है। इस सीरियल के हर कलाकार ने अपने-अपने किरदार को बखूबी निभाया है। ऐसा ही एक किरादर है दया बेन का जिसे एक्ट्रेस दिशा वाकानी ने शानदार तरीके से निभाया था। इस वक्त वो शो में नजर नहीं आ रही हैं औऱ फैंस उनका किरदार फिर से देखने के लिए बेताब हैं।

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बेन को जेठालाल बने दिलीप जोशी की पत्नी का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा था। 2017 में एक्ट्रेस ने यह शो छोड़ था तब से लेकर अभी तक उनकी जगह मेकर्स किसी को भी नहीं दे पाएं हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनके रोल के लिए कोई फिट ही नहीं बैठ पा रहा। इसी बीच ऐसी खबरें सामने आई थी कि एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को दया बेन के रोल के लिए अप्रोच किया गया है और वो अगली दया बेन बन सकती है। हालांकि खुद दिव्यांका ने इन सभी बातों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि वे फ्रेश कांसेप्ट और नए चैलेंजेस को लेना पसंद करेंगी। यह रोल पहले से ही किसी अन्य एक्टर ने स्थापित कर दिया है। इसीलिए उन्हें इसमें मजा नहीं आएगा।

    वहीं, इसी बीच शो के मेकर्स का ये कहना था कि उन्होंने एक लंबे वक्त तक दिशा वकानी के वापसी का इंतजार किया है। यदि वो वापस नहीं आती है तो यह शो नई दया बने के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। अब यहां देखने वाली बात ये है कि क्या शो के मेकर्स को नई दया बेन मिल पाएगी।

    Tags