'बबीता जी' को जर्मनी में चोट लगने पर आई इंडिया की याद, बैग उठाया और...

    मुनमुन दत्ता पिछले कुछ दिनों से विदेश ट्रिप पर गई थीं लेकिन अचानक से जर्मनी में उनका एक्सीडेंट हो गया और अब वो वापस इंडिया आ रही हैं। 

    'बबीता जी' को जर्मनी में चोट लगने पर आई इंडिया की याद, बैग उठाया और...

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का विदेश में एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि ज्यादा डरने की बात नहीं है वो फिलहाल ठीक हैं। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है। बबीता जी के नाम से फेमस एक्ट्रेस पिछले दिनों यूरोप की ट्रिप पर गई थीं और अब जो एक्सीडेंट हुआ है, वो जर्मनी में हुआ है। इंस्टा स्टोरी में एक्ट्रेस ने अपनी घुटने की तस्वीर भी शेयर की है, उस पर पट्टी बंधी हुई है। वो अपनी ट्रिप अब बीच में ही छोड़कर इंडिया आ रही हैं। 

    मुनमुन ने अपने एक्सीडेंट के बारे में लिखा, ''जर्मनी में एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया। मेरे घुटने में बहुत बुरी तरह से चोट लग गई है। इस वजहर से मैं अपना ट्रिप कट कर रही हूं और वापस घर आ रही हूं।'' मुनमुन के फैंस हालांकि इससे थोड़ा परेशान हो गए और वो उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

    जर्मनी से पहले मुनमुन स्विट्जरलैंड में थीं। उन्होंने वहां से अपनी कई फोटोज और वीडियो शेयर की थी। वहां उन्होंने खूब मजे किए। उनकी पूरी ट्रिप ही मजेदार जा रही थी कि उनके साथ ये दुर्घटना हो गई। एक्ट्रेस को बबीता जी के रोल में खूब पसंद किया जाता है। शो में जेठा लाल उन्हें बिन बताए उन पर खूब जान झिड़कते हैं लेकिन बबीजा जी उन्हें घास भी नहीं डालती हैं।

    कई बार ऐसी खबरें आईं कि मुनमुन ने ये शो छोड़ दिया है क्योंकि एक्ट्रेस एक कंट्रोवर्सी में पड़ गई थीं। लेकिन मुनमुन ने भले ही कुछ दिनों की शो से दूरी बनाई लेकिन उन्होंने कभी शो नहीं छोड़ा। उन्हें लोग आज भी शो में बराबर पसंद करते हैं। ये शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप सीरियल्स में एक है।

    Tags