तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा की ये तस्वीर देखकर नहीं रुक पाएंगे अपनी हंसी, जानिए इसके पीछे की कहानी

    करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश से जुड़ी एक तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों काफी क्यूट नजर आ रहे हैं।

    <p>करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश&nbsp;</p>

    करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश&nbsp;

    बिग बॉस में बनी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी अभी तक बरकरार है। इस जोड़ी ने अपनी बॉन्डिंग और केमस्ट्री की वजह से लोगों के दिलों में अपनी अलग ही जगह बनाई है। फैंस दोनों को देखकर हमेशा से ही खुश होते हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा के साथ बेहद ही फनी फोटो शेयर की है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और ये कहने पर जरूर मजबूर हो जाएंगे कि सही में ये कपल काफी कमाल का है। 

    दरअसल तेजस्वी प्रकाश ने इंस्टाग्राम स्टोर पर अपनी और करण कुंद्रा की एक फनी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में एक्ट्रेस करण की गोद में चढ़ी हुई दिखाई दी हैं। उनकी इस तस्वीर को ऊपर लिखा हुआ- हिम- अनफॉलो मी। उसके जवाब में शी के आगे करण कुंद्रा की गोद में तेजस्वी प्रकाश चढ़ी हुई नजर आई हैं। उनकी ये तस्वीर काफी ज्यादा फनी दिखाई दे रही है। तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आप भी यहां देखिए दोनों की तस्वीर।

    हाल ही में उनका एक नया वीडियो भी सामने आया था जिसमें दोनों बाइक पर सवार दिखाई दिए थे। जो वीडियो सामने आया था उसमें करण अपनी लेडी लव का इंतजार करने करते दिख रहे थे। तभी हेलमेट पहने तेजस्वी नजर आई और करण के साथ बाइक पर सवार होकर वो चल दी थी। उस वक्त करण ने हेलमेट नहीं पहना था। 

    बता दें, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जान पहचान बिग बॉस 15 में प्यार में बदल गई थी। शो के दौरान ही इन एक्टर्स ने एक दूसरे के सामने अपने प्यार का इज़हार कर दिया था। शो के दौरान लग रहा था ये रिश्ता आगे बरकरार नहीं हो पायेगा। लेकिन ये जोड़ी अब तक साथ है। शूटिंग हो या इवेंट इन्हें साथ मे देखा जा सकता है। हाल में दोनों जरीन खान के बर्थडे बैश में नज़र आये थे। वहीं दोनों के परिवार भी आपस मे रिश्ता बना छूकर है। अब इन्हें साथ में किसी प्रोजेक्ट में देखने का इंतज़ार हो रहा है। म्यूजिक वीडियो में नज़र आ चुके हैं दोनों।

    Tags