तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने साइन की फिल्म? बॉलीवुड कपल्स के छुड़ाएंगे छक्के

    करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की फिल्म जल्द ही आपको देखने को मिल सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों एक्टर्स ने साथ में अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म साइन की है।

    तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने साइन की फिल्म? बॉलीवुड कपल्स के छुड़ाएंगे छक्के

    तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। दोनों का प्यार बिग बॉस 15 में परवान चढ़ा था और तब से लेकर दोनों अब तक साथ हैं। तेजरन के नाम से पॉपुलर इस कपल को लोग ऑनस्क्रीन भी साथ देखना चाहते हैं क्योंकि दोनों को साथ में रियल लाइफ में तो खूब देखा जाता है। पिछले दिनों जब दोनों दुबई गए थे, तब वहां से इस कपल की तस्वीरें और वीडियो खूब सोशल मीडिया पर छा गई थी। अब फैंस के लिए एक खुशखबरी है। ये कपल साथ में ऑनस्क्रीन फिल्म में नजर आ सकता है। हालांकि अभी इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

    टेलीचक्कर की रिपोर्ट की मानें तो तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा बॉलीवुड की किसी नई फिल्म में नजर आएगा लेकिन फिल्म की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट में ये जरूर बताया गया है कि कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा दोनों को एक फिल्म में कास्ट करने के लिए काफी दिनों से बातचीत कर रहे थे और उम्मीद है कि फैंस को जल्द ही गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। कहा जा रहा है कि हाल ही में जब दोनों गोवा गए थे, तब वहां पर ये फिल्म पक्की हुई है।

    फिलहाल तेजस्वी प्रकाश नागिन 6 में नजर आती हैं। ये सीरियल पिछले काफी समय से ऑरमैक्स टीआरपी की लिस्ट में टॉप 10 में बना हुआ है। जबकि करण कुंद्रा बिग बॉस से निकलने के बाद कई चीजों में नजर आ चुके हैं। एक्टर ने एकता कपूर का शो लॉक अप होस्ट किया था। वो कई म्युजिक वीडियोज में नजर आए और तो और उन्होंने डांस दीवाने भी होस्ट किया था। उनकी और सेट पर जजों की गपशप को काफी पसंद किया गया था।

    दर्शक करण और तेजस्वी को इतना पसंद करते हैं, कि वो चाहते हैं कि दोनों जल्द से जल्द शादी कर लें। लेकिन करण बोल चुके हैं कि अभी लड्डू यानी तेजस्वी का करियर बहुत बढ़िया चल रहा है तो पहले उसे देखना है। 

    Tags