तेरी मेरी दूरियां स्पॉइलर: अंगद ने साहिबा के साथ किया जानवरों जैसा बर्ताव, एक्ट्रेस की दहाड़ से डर गए बरार

    साहिबा को अंगद ने रुलाये खून के आंसू, अपना बदला लेगी एक्ट्रेस 

    तेरी मेरी दूरियां स्पॉइलर: अंगद ने साहिबा के साथ किया जानवरों जैसा बर्ताव, एक्ट्रेस की दहाड़ से डर गए बरार

    टीवी सीरियल तेरी मेरी दूरियां अब कहानी अंगद सिंह बरार और साहिबा की दुश्मनी के इर्द गिर्द घूम रही है। पिछले हफ्ते एपिसोड में दिखाया गया था कि सीरत के शादी के मंडप से भाग जाने के बाद साहिबा को जबरन दुल्हन बना दिया गया था। और फिर पारिवारिक मज़बूरी की वजह से दोनों को मजबूरन शादी करनी पड़ी। अब एक छोटे से परिवार की साहिबा बरार जैसे ऊँचे परिवार की बहू तो बन गई है लेकिन उसे ट्रीट नौकर की तरह किया जा रहा है। इसी बीच अंगद और साहिबा के बीच की नफरत बढती जा रही है। नए एपिसोड में दिखाया जायेगा कि अंगद साहिबा के साथ जानकारों जैसा सुलूक करेगा। अपने साथ हो रहे इस अत्याचार को देख कर साहिबा के आंसू नहीं रुकेंगे।

    दरअसल, पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अंगद, साहिबा से बदला लेने के लिए उसे खाना नहीं देता और भूखा रखता है। बाद में साहिबा चक्कर आने की वजह से अंगद पर ही गिर जाती है। लेकिन इसके बाद भी बरार परिवार को तरस नहीं आता है। अंगद जानवरों की तरह बुरा बर्ताव करते हुए साहिबा के मुंह में जबरन खाना ठूसता है। साहिबा कहती है कि अगर स्थिति इतनी बुरी नहीं नहीं होती तो वो उसे इस बर्ताव का जरुर जवाब देती। लेकिन उसके परिवार की गलती की बेडियां उसके पैरों में बंधी है।

    अब नये एपिसोड में दिखाया जायेगा कि संतोष अपनी बेटी साहिबा से मिलने बरार मेंशन पहुंचती हैं। लेकिन अंगद उसे धक्के मार कर बाहर निकालने की कोशिश करता है।लेकिन साहिबा उसे चेतावनी देती है वो ऐसा नहीं कर सकता है। उसे अधिकार नहीं है कि वो उसकी माँ के साथ बुरा बर्ताव करे। साहिबा की इस चेतवानी से घर में सभी डर जाते हैं। वहीं ये भी साफ़ है कि साहिबा किसी की सुनने वाली हैं। दूसरी तरफ सीरत ग़लतफ़हमी में गैरी के साथ जी रही है कि दोनों की शादी होने वाली है।-

    Tags