द कपिल शर्मा शो के पहले एपिसोड में हुई ढेर सारी मस्ती, पर इस टीम मेंबर को मिस कर रहे हैं लोग

    कपिल शर्मा का शो एक बार फिर से टीवी पर लौट आया है। इस बार हालांकि कुछ नए चेहरे आए तो पुराने लोग गायब रहे। इसलिए लोग इस शख्स को काफी मिस कर रहे हैं।

    द कपिल शर्मा शो के पहले एपिसोड में हुई ढेर सारी मस्ती, पर इस टीम मेंबर को मिस कर रहे हैं लोग

    द कपिल शर्मा शो एक बार फिर से टीवी पर लौट आया है। कपिल शर्मा इस बार अपनी पूरी नई टीम को लेकर आए हैं। इस बार आपको कई पुराने चेहरे देखने को नहीं मिलेंगे। जैसे कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह। हालांकि नए चेहरे भी अपना कमाल दिखा रहे हैं। पहले एपिसोड में अक्षय कुमार ने रकुल प्रीत सिंह और सरगुन मेहता के साथ शिरकत की। इन कलाकारों ने यहां जमकर मस्ती की। कपिल को दोबारा टीवी पर देखकर लोग काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि उनकी मुस्कान अब दोबारा लौट आएगी। तो किसी ने कहा उनकी खुशी अब और बढ़ जाएगी।

    हालांकि कपिल के शो में पुराने कलाकारों को काफी मिस किया गया। खासतौर से कृष्णा अभिषेक को। कृष्णा इस सीजन में नजर नहीं आएंगे क्योंकि उनका कॉन्ट्रैक्ट का कुछ इशू हो गया था। हालांकि उन्होंने बाद में कहा था कि ये उनका भी शो है और वो दोबारा शो पर लौटेंगे। क्योंकि उनके शो के बाहर जाने के बाद ये खबरें आने लगी थीं कि कपिल और कृष्णा में कुछ अनबन हो गई है। लेकिन जब दोनो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया शूट पर गए तो यें कंफर्म हो गया कि दोनों के बीच सब ठीक है। लोग पुराने कलाकारों को याद करते हुए कह कहे हैं कि सुनील ग्रोवर और कृष्णा के चले जाने से शो ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगा। तो एक दूसरे ने लिखा कि वो सपना कैरेक्टर को मिस कर रहे हैं। 

    कपिल शर्मा ने अपने पहले दिन के एपिसोड में दर्शकोंका दिल जीत लिया है। अक्षय कुमार और उनकी एक दूसरे की टांग खिंचाई हमेशा ही दर्शकों को पसंद आती है। इस बार भी ऐसा हुआ है। कपिल शर्मा का पहला एपिसोड 10 सितंबर से शुरू हुआ है और ये हर शनिवार और रविवार को आएगा। कपिल वैसे ज्विगाटो नाम की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई जा रही है। जल्द ही इसके इंडिया में भी रिलीज होने की उम्मीद है। कपिल इस फिल्म में एक डिलीवरी बॉय का रोल कर रहे हैं।

    Tags