कपिल शर्मा की शो की जुडवां बहनें चिंकी-मिंकी में से समृद्धि की हुई सर्जरी, ये थी बीमारी

    सुरभि ने अपने कॉमन सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी है कि उनकी बहन को पैर में इंफेक्शन के कारण ठीक से चल भी नहीं पा रही है। सुरभि ने बहन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें दोनों को हॉस्पिटल में देखा जा सकता है।

    कपिल शर्मा की शो की जुडवां बहनें चिंकी-मिंकी में से समृद्धि की हुई सर्जरी, ये थी बीमारी

    कपिल शर्मा के शो में चिंकी-मिंकी का किरदार निभाने वाली जुड़वा बहनों समृद्धि और सुरभि को खूब पसंद किया गया था। अब जुड़वा बहनों में से समृद्धि के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर सामने आई है। सुरभि ने अपने कॉमन सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी है कि उनकी बहन को पैर में इंफेक्शन के कारण ठीक से चल भी नहीं पा रही है। सुरभि ने बहन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें दोनों को हॉस्पिटल में देखा जा सकता है।

    सुरभि ने बहन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-‘गंभीर संक्रमण के कारण मेरी बहन कई सप्ताह से ठीक से चल नहीं पा रही थी, आखिरकार सैमी के पैर की सर्जरी हो रही है। तो, यह हमारी 10 मिलियन पोस्ट होगी। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करना।‘

    TOI से बात करते हुए सुरभि ने बहन के पैर में हुए इंफेक्शन के बारे में बताया-‘उसके पैर में 5-6 महीने से दाना था। उसे दर्द या कुछ भी नहीं था। तो हमने सोचा कि यह सामान्य है। उसने दवाई ली। लेकिन अचानक पूरे एरिया में…पैर के ऊपरी हिस्से में इंफेक्शन हो गया। हम आयुर्वेदिक इलाज कर रहे थे। 2-3 सप्ताह हो गए हैं वह चलने और बिस्तर पर लेटने में असमर्थ है। वह तेल और दवा लगा रही थी। फिर हम अस्पताल गए और उन्होंने कहा कि तुरंत सर्जरी की जरूरत है। इसलिए सर्जरी हो गई है और वह अब लगभग 10 दिनों तक नहीं चल पाएगी। वह व्हीलचेयर पर है।‘ सुरभि ने आगे ये भी बताया कि समृद्धि को अगर समय रहते हॉस्पिटल नहीं ले जाया जाता तो इंफेक्शन पूरी बॉडी में फैल चुका होता। फिलहाल एक्ट्रेस खतरे से बाहर है और सुरक्षित है।

    बता दें, चिंकी-मिंकी के नाम से मशहूर दोनों बहनों को इनके एक सामान रूप के लिए जाना जाता है। दोनों कई टीवी शोज़ और कई रियलिटी शोज़ में परफॉर्म कर चुकी हैं। लेकिन इन्हें पहचान कपिल शर्मा के शो से मिली। हम उम्मीद करते हैं कि समृद्धि जल्द ठीक हों।