टीवी की इन 4 एक्ट्रेसेज ने इस साल मुंबई में खरीदा अपना नया घर

    महानगरी मुंबई में खुद का घर लेने का सपना टीवी की इन चार एक्ट्रेस ने भी देखा था। अब सालों तक कड़ी मेहनत के बाद इन एक्ट्रेस ने मुंबई में अपना आशियाना बना ही लिया। साल 2021 में नए घर में शिफ्ट हुए ये टीवी एक्ट्रेसेज-

    टीवी की इन 4 एक्ट्रेसेज ने इस साल मुंबई में खरीदा अपना नया घर

    टीवी एक्टर्स के लिए साल 2021 कई मायनों में खास रहा। कई उतार चढ़ाव के बाद टीवी सीरियल्स शुरू हुए। एक्टर्स की निजी जिंदगी में भी कई बदलाव देखे गए। कई एक्टर्स ने शादी कर ली तो कुछ अपने नए घर में शिफ्ट हो गए। नए घर का सपना हर किसी का होता है। कई एक्टर्स सालों किराये पर रहने के बाद अपने सपनों का आशियाना बनाने में जुट जाते हैं। इनमें से कुछ कामयाब होते हैं और कुछ सपने देखते रहते हैं।

    महानगरी मुंबई में खुद का घर लेने का सपना टीवी की इन चार एक्ट्रेस ने भी देखा था। अब सालों तक कड़ी मेहनत के बाद इन एक्ट्रेस ने मुंबई में अपना आशियाना बना ही लिया। साल 2021 में नए घर में शिफ्ट हुए ये टीवी एक्ट्रेसेज-

    जैस्मिन भसीन

    जैस्मिन टीवी का बड़ा नाम हैं। साल 2015 और 2016 में आये सीरियल ‘टशन-ए इश्क का’ से एक्ट्रेस ने अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद नागिन, दिल से दिल तक, दिल तो हैपी है जी, बॉक्स क्रिकेट लीग, खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 14 जैसे शोज़ में नज़र आई थीं। अपने इतने साल के टीवी करियर के बाद एक्ट्रेस ने आखिरकार मुंबई में अपना घर खरीद ही लिया। एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड अली गोनी ने पिछले दिनों एक तस्वीर शेयर जैस्मिन के नए घर की जानकारी दी थी। अब जैस्मिन ने नए घर में प्रवेश कर लिया है। अली ने उन्हें इस घर के लिए बधाई दी है।

    आशी सिंह

    टीवी सीरियल 'ये उन दिनों की बात है' में नैना अग्रवाल का किरदार निभाने वाली आशी सिंह को रणदीप राय के साथ खूब पसंद किया गया था। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने हाल में एक घर खरीदा है। ये घर उन्होंने अपनी माँ को गिफ्ट किया है। आशी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो हमेशा से अपनी माँ को घर गिफ्ट करना चाहती थी। नया घर आशी और उनकी माँ के नाम है। उन्होंने ये घर 5 महीने पहले ही ले लिया था लेकिन लॉकडाउन की वजह से कुछ नहीं कर पाई। आशी सिंह ने आगे ये भी बताया कि वो अभी अपने घर में शिफ्ट नहीं हुई हैं। वो नए घर में जाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। आशी सिंह ने 2015 में टीवी शो सीक्रेट डायरी: द हिडन चैप्टर्स से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, उन्हें पहचान सोनी टीवी के शो ‘ये उन दिनों की बात है’ से मिली। इसके अलावा इन्हें अलादीन में भी देखा गया था।

    मुनमुन दत्ता उर्फ़ बबिता जी

    सब टीवी के शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबिता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने दिवाली के मौके पर अपने लिए नया घर खरीदा है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने नए घर की जानकारी दी थी। पोस्ट शेयर करते हुए मुनमुन ने लिखा था- “अपनी मां और करीबी लोगो के साथ, अपने तरह की शांतिपूर्ण दिवाली मनाई। बिना किसी मदद, ग्राउंड जीरो से शुरू करते हुए आज जहां हूं वहां पहुंची हूं। मुझे खुद पर बहुत गर्व है। मेरी कड़ी मेहनत और गंभीरता सफल हुई और मुझे बहुत आशीर्वाद मिला।”

    निया शर्मा

    टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी लाइफ की हर अपडेट देने वाली निया ने सोशल मीडिया पर भी नए घर की जानकारी दी थी। इस साल की शुरुआत में निया ने अपने लिए नया अपार्टमेंट निया निवास खरीदा था। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर दी थी। अब आखिरकार, उन्होंने अपने परिवार के साथ अपने आशियाने में कदम रख ही लिया। गृह प्रवेश से पहले एक्ट्रेस ने पूजा का आयोजन किया था जिसमें परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त यार शामिल हुए थे। निया के गृह प्रवेश की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाये रहे।

    Tags