'द कपिल शर्मा शो' की इस हसीना ने फैंस को सुनाई खुशखबरी, शादी के 5 साल बाद बनी मां

    बिग बॉस 9 फेम कीथ सिकेरा और रोशेल राव पेरेंट्स बन गए हैं। उन्होंने हाल ही में एक प्यारी बच्ची को जन्म दिया है। 

    Keith Sequeira and Rochelle Rao

    Keith Sequeira and Rochelle Rao

    कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस रोशेल राव मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने रविवार 1 अक्टूबर को एक बेटी को जन्म दिया है। कीथ सिकेरा और रोशेल राव का ये पहला बच्चा है। कपल ने इस खुशखबरी को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। रोशेल और कीथ बेसब्री से इस पल का इंतजार कर रहे थे। पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने लिखा- भगवान के सबसे बड़े आशीर्वाद के साथ हमारी बेबी सिकेरा का जन्म 1 अक्टूबर 2023 को हुआ। आपके अटूट प्यार और सपोर्ट के लिए आप सभी का धन्यवाद, हम आप सभी से प्यार करते हैं। कीथ सिकेरा का कहना है कि उनको हमेशा से बेटी ही चाहिए थी।' कपल की ख्वाहिश ये थी कि उनकी पहली बेबी गर्ल हो। कीथ और रोशेल इस समय काफी खुश और एक्साइटेड हैं। 

    कपल की पोस्ट पर इंडस्ट्री के दोस्तों से लेकर फैंस बधाईयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अरे वाह, यह तो बहुत बढ़िया है और बधाई हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बधाई हो।' रोशेल के लिए ये पल बेहद यादगार और खुशी से भरा हुआ है। रोशेल ने इससे पहले एक ग्रैंड बेबी शावर किया था। बेबी शावर में रोशेल येलो आउटफिट में काफी कूल मॉम बनी हुई नजर आई थी। 

    कपल ने अगस्त की शुरुआत में एक खास तस्वीर शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी की न्यूज़ साझा की थी। तस्वीर में रोशेल पिंक ड्रेस पहने नजर आई थी जबकि कीथ व्हाइट पैंट के साथ पिंक शर्ट पहने हुए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो कीथ ने 'देखो मगर प्यार से', 'सिक्सटीन', 'कैलेंडर गर्ल्स' जैसी फिल्मों में काम किया है। रोशेल भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं और उन्होंने 'झलक दिखला जा 6', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 5' और 'नच बलिए 9' जैसे शो में हिस्सा लिया था। कीथ और रोशेल दोनों ने 'बिग बॉस 9' में पार्टिसिपेट किया था। 

    Tags