जब देबिना बनर्जी की बड़ी बेटी लियाना ने अपनी छोटी बहन को देखा, दिया ऐसा क्यूट रिएक्शन!

    देबिना बनर्जी ने अपने व्लॉग में अपनी डिलिवरी का प्रोसेस दिखाया है और इस वीडियो में साथ ही ये भी दिख रहा है कि उनकी बड़ी बेटी ने जब अपनी छोटी बहन को देखा तो कैसे रिएक्ट किया।

    जब देबिना बनर्जी की बड़ी बेटी लियाना ने अपनी छोटी बहन को देखा, दिया ऐसा क्यूट रिएक्शन!

    देबिना बनर्जी और गुरमीत सिंह हाल ही में दोबारा पैरेंट्स बने हैं। देबिना की दूसरी बेटी की 7 महीने में प्री-मैच्योरी डिलिवरी हुई है। देबिना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उन्होंने बुधवार को अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी दूसरी डिलिवरी की झलक दिखाई है। इसमें उन्होंने अपना प्रोसेस दिखाया है कि कैसे उनकी डिलीवरी हुई और उसके बाद गुरमीत कैसे डॉक्टर्स से बात करते उनका पूरा हाल चाल लेते हैं। इसके बाद देबिना की बड़ी बेटी को लाया जाता है जो कि सात महीने पहले ही जन्मी है।

    देबिना की बड़ी बेटी लियाना को उसकी छोटी बहन को दिखाया जाता है। वो पहले बेड पर बैठी दिखती है और बाद में उसे उसकी छोटी बहन से मिलवाते हैं तो वो खुश होकर किलकारियां मारने लगती हैं और ये नजारा काफी क्यूट है। इसके बाद उनकी दूसरी बेटी को घर लाया जाता है। इस पूरी ही जर्नी की वीडियो एक्ट्रेस ने शेयर की है।

    देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने टीवी सीरियल ‘रामायण’ में ऑन स्क्रीन राम और सीता का रोल किया था। इस सीरियल से दोनों को काफी फेम मिला था और दोनों के रोल को आज भी याद किया जाता है। देबिना और गुरमीत ने साल 2011 में 15 फरवरी को शादी की थी। इसके बाद सालों तक दोनों पैरेंट्स नहीं बन पा रहे थे लेकिन आखिरकार देबिना ने अप्रैल, 2022 में एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। लेकिन जब दोबारा उनके इतनी जल्दी प्रेग्नेंट होने की खबर आई तो हर कोई हैरान था। कपल ने वैसे दूसरी बेटी के लिए प्लानिंग नहीं की थी। 

     

    Tags