जानिए मुंबई पुलिस ने क्यों शेयर की अनुपमा-वनराज की ये तस्वीर?

    मुंबई पुलिस अपने मज़ेदार ट्वीट के लिए जानी जाती है। हमेशा कुछ ऐसे मज़ेदार पोस्ट शेयर कर आम लोगों को चेतावनी दी जाती है कि पोस्ट सुर्खियां बटोर लेता है। अब ऐसा ही कुछ हुआ जब मुंबई पुलिस ने वनराज और अनुपमा की एक तस्वीर शेयर कर दी।

    जानिए मुंबई पुलिस ने क्यों शेयर की अनुपमा-वनराज की ये तस्वीर?

    अनुपमा टीवी का सबसे देखा जाने वाला सीरियल है। अनुपमा और अनुज की जोड़ी को जहां फैंस पसंद कर रहे हैं। उतनी ही वनराज के किरदार के लिए नफरत बढ़ती जा रही है। इस सीरियल में न सिर्फ घरेलू महिलाएं बल्कि मुंबई पुलिस भी दिलचस्पी दिखा रही है। मुंबई पुलिस अपने मज़ेदार ट्वीट के लिए जानी जाती है। हमेशा कुछ ऐसे मज़ेदार पोस्ट शेयर कर आम लोगों को चेतावनी दी जाती है कि पोस्ट सुर्खियां बटोर लेता है। अब ऐसा ही कुछ हुआ जब मुंबई पुलिस ने वनराज और अनुपमा की एक तस्वीर शेयर कर दी।

    इस तस्वीर में वनराज को घुटनों के बल बैठे अनुपमा के सामने हाथ जोड़े देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर कर मुंबई पुलिस ने कैप्शन में लिखा-जब आपके फैमिली मेंबर्स बिना हेलमेट के बाहर जाने की प्लानिंग करें' देखिये-

    मुंबई पुलिस के इस पोस्ट को बहुत से लोग सराहा रहे हैं। पुलिस के अनोखे ढंग से चेतावनी देने के तरीके की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो पुलिस औरखराब रोड को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

    वहीं अनुपमा की बात करें तो ये टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियल में से एक है। अनुपमा, अनुज के कोमा में जाने और वनराज की हरकतों से परेशान हैं। ट्रैक के मुताबिक अनुपमा वनराज से अपना बदला लेंगी। इसी ट्रैक को ऑडियंस एन्जॉय कर रही हैं। अब देखना मजेदार होगा वनराज अपनी चाल वापस लेगा या अनुपमा अनुज कोई नया कदम उठाएंगे।

    Tags