टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने चोरी चुपके बॉयफ्रेंड से कर ली शादी, तस्वीरें आई सामने

    इन तस्वीरों में सायंतनी को लाल बनारसी साड़ी में दुल्हन बने देखा जा सकता है। वहीं अनुग्रह ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई है। सायंतनी के मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र देखा जा सकता है।

    टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने चोरी चुपके बॉयफ्रेंड से कर ली शादी, तस्वीरें आई सामने

    टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने होमटाउन कोलकाता में बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी संग सात फेरे लिए। एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी। इन तस्वीरों में सायंतनी को लाल बनारसी साड़ी में दुल्हन बने देखा जा सकता है। वहीं अनुग्रह ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई है। सायंतनी के मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र देखा जा सकता है।

    सायंतनी ने अपनी सगाई की तस्वीरें भी शेयर की थी। एक्ट्रेस ने अपनी सगाई में दादी माँ की साड़ी और चूडियां पहनी हुई थी। दोनों अपनी अंगूठियों को फ्लौंट करते नज़र आ रहे हैं। सायंतनी पिछले कुछ सालों से अनुग्रह के साथ हैं। अब दोनों ने अपने रिश्ते को नाम देते हुए प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है।

    बता दें, सायंतनी टीवी का बड़ा नाम हैं। एक्ट्रेस कई फिल्मों के अलावा साल 2006 से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने साल 2006 में सीरियल 'कुमकुम-एक प्यारा सा बंधन' में छोटा सा किरदार निभाया था। बाद में कॉमेडी सर्कस, क्राइम पेट्रोल, घर एक सपना, नागिन, बनूं मैं तेरी दुल्हन, झलक दिखलाजा 3, गीत हुई पराई, बिग बॉस 6 जैसे शोज़ का हिस्सा बनी। अब एक्ट्रेस टीवी सीरियल 'तेरा यार हूं मैं' में दलजीत के किरदार में नज़र आ रही हैं।

    Tags