Udne Ki Aasha: सई बनकर सचिन से पंगे लेने पहुंचीं आयशा सिंह, TV पर लौटते ही फैंस के सामने खोला ये राज
हाल ही में टीवी की सई आयशा सिंह ने सीरियल उड़ने की आशा में धमाकेदार एंट्री की है। अपनी इस एंट्री को लेकर आयशा सिंह ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है।
स्टार प्लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' स्टार आयशा सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले ही आयशा सिंह ने ऐलान किया था कि वो स्टार प्लस के शो 'उड़ने की आशा' में एक विशेष भूमिका निभाएंगी। पहले उनके शो का हिस्सा बनने की अटकलें थीं, लेकिन आखिरकार अफवाहों पर विराम लग गया और यह पुष्टि हो गई है कि आयशा सिंह की केवल एक विशेष भूमिका होगी। आयशा सिंह कंवर ढिल्लों (सचिन) और नेहा हरसोरा (सैली) के साथ धमाल, मस्ती और डांस करती नजर आएंगी। वह एक मराठी मुलगी के रूप में अपने सुनहरे दिनों को याद करती नजर आएंगी।
साई, सचिन और सैली का सौहार्द निश्चित रूप से इंतजार के लायक होगा और तीनों को एक साथ देखना एक तरह का अनुभव होगा। बीते दिन सई ने सीरियल उड़ने की आशा में धमाकेदार एंट्री मारी। बीती रात से ही आयशा सिंह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं आयशा सिंह का उत्साह भी इस समय सातवें आसमान पर है। हाल ही में आयशा सिंह ने खुलासा किया है कि एक बार फिर से स्टार प्लस का हिस्सा बनकर उनको कैसा लग रहा है।
उड़ने की आशा के बारे में बात करते हुए आयशा सिंह ने कहा, मैं इस नए शो का हिस्सा बनने जा रही हूं। ये मेरे लिए एक शानदार एक्सपीरियंस रहा है। उन दिनों को फिर से याद करूंगी। 'गुम है किसी के प्यार में' में साईं का किरदार निभाना और पुरानी यादों की गलियों में जाना... दर्शकों को मेरा डांस देखने को मिलेगा, क्योंकि सैली और सई महाराष्ट्रीयन पोशाक पहनती हैं और संगीत पर थिरकने वाली हैं। नेहा हरसोरा (सैली) और कंवर ढिल्लों के साथ जुड़ना एक मजेदार अनुभव था। सई होने के नाते मैं सचिन के बिंदास रवैये और सैली की मैच्योरिटी से बहुत प्रभावित हुई हूं। मुझे लगता है कि एक अभिनेता के तौर पर इस जोड़ी के साथ काम करना मजेदार था। मैं सीरियल उड़ने की आशा को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देना चाहती हूं।