मीका सिंह के शो में शादी रचाने के लिए पहुंचेगी उमर रियाज की एक्स गर्लफ्रेंड, इस तरह मारेगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

    स्वंयवर मीका दी वोटी में उमर रियाज की एक्स गर्लफ्रेंड मनप्रीत कौर वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शामिल होने वाली है। इतना ही नहीं वो मीका सिंह को इंप्रेस करने के लिए भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। 

    मीका सिंह के शो में शादी रचाने के लिए पहुंचेगी उमर रियाज की एक्स गर्लफ्रेंड, इस तरह मारेगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

    टेलीविजन की दुनिया में कई सारे रियलिटी शोज ऐसे हैं जोकि लोगों का फुल एंटरटेनमेंट करने में लगे हुए हैं। अब इस लिस्ट में स्वंयवर मीका दी वोटी का नाम भी शामिल हो चुका है। इस शो के जरिए सिंगर मीका सिंह अपनी लाइफ पार्टनर को चुनने वाले हैं। अब ऐसा कहा जा रहा है कि इस शो में एक नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। वैसे जिसकी एंट्री शो में होने वाली है उसके बारे में जानकर लोग हैरान हो रहे हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि उमर रियाज की कथित गर्लफ्रेंड मनप्रीत कौर अब मीका सिंह के शो में एंट्री करने वाली हैं। शो में पहले से ही कई लड़कियां मीका सिंह को इंप्रेस करने में जुटी हुई है। 

    मीका दी वोटी शो में सभी लड़कियां मीका सिंह को अपना दीवाना बनने में जुटी हुई है। इस शो से जुड़े एक सोर्स ने इस बात की जानकारी दी है कि उमर रियाज की गर्लफ्रेंड मनप्रीत कौर ने शो को लेकर शूटिंग शुरू कर दी है। साथ ही इस बात की भी जानकारी सामने आई है कि मनप्रीत कौर मीका सिंह को इंप्रेस करने के लिए काफी ज्यादा एक्सीटेड हैं। उन्हें इस शो के नए प्रोमो में देखा जाएगा कि वो किस तरह से शो में एंट्री मारने वाली हैं। 

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मनप्रीत कौर को टीवी शो लव स्कूल में भी देखा गया था। उन्होंने शो का चौथा सीजन अपने नाम किया था। सनी चीमा के साथ वो कुछ वक्त के लिए रिलेशनशिप में भी थीं। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। वैसे रियलिटी शो की दुनिया में मीका सिंह का शो काफी ज्यादा लोगों को पसंद आ रहा है। मीका सिंह से पहले राखी सावंत और राहुल महाजन का भी स्वंयवर हो चुका है। 

    Tags