उर्फी जावेद रेस्टोरेंट में क्यों कर रही हैं वेटर का काम? वीडियोज हो रहीं वायरल

    उर्फी जावेद ने फैशनबाजी छोड़कर रेस्टोरेंट में काम करना शुरु किया, ये वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    उर्फी जावेद रेस्टोरेंट में क्यों कर रही हैं वेटर का काम? वीडियोज हो रहीं वायरल

    उर्फी जावेद अकसर ही कुछ नया करके सबको चौंका देती हैं। वैसे तो वो अपने अनोखे फैशन के लिए जानी जाती हैं लेकिन क्रिसमस के मौके पर एक्ट्रेस को एक रेस्टोरेंट बार में देखा गया। जहां वो पार्टी करने नहीं बल्कि काम करने पहुंची थीं। वो वेटर के तौर पर खाना और ड्रिंक्स के ऑर्डर लेती नजर आईं। वो उसी तरह की ड्रेस में भी दिख रही हैं। उर्फी जावेद की ये वीडियोज और फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में वो ऑर्डर ले रही हैं तो दूसरे में उसे सर्व करती भी नजर आ रही हैं।

    उर्फी ने शर्ट और पैंट पहना है और एक ऐपरन भी। उनका ड्रिंक प्यार से और प्रोफेशनल तरीके से सर्व करते देखा जा सकता है। उनका ये अवतार देखकर हर कोई हैरान है। और लोगों को यकीन नहीं आ रहा है कि वो ये क्या कर रही हैं।

    पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक रेस्टोरेंट मौजूद में एक आईविटनेस ने बताया, ''वो गर्मजोशी से भरी थीं और जिस टेबल की वो देखभाल कर रही थी, उस पर हर कोई क्या चाहता था, इस पर ध्यान दे रही थीं। वो अपना काम जानती थीं और जब लोगों ने उन्हें पहचान लिया तो उन्होंने पलक नहीं झपकाई।"

    अभी तक इस पर उर्फी जावेद का कोई रिएक्शन नहीं आया है। और ना ही उन्होंने अपने अकाउंट पर इससे संबंधित कोई वीडियो शेयर की है। उन्होंने ऐसा क्यों किया और रेस्टोरेंट में काम क्यों किया है, वो तो अब खुद उर्फी जावेद ही बताएंगी। 

    उर्फी जावेद पिछले दिनों अपने टॉपलेस अंदाज के लिए भी सुर्खियों में थी। पहले उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें उनके बदन पर होठों के निशान थे जो कि लिपिस्टिक से बने थे। बाद में एक्ट्रेस ने इसका एक बीटीएस वीडियो शेयर किया था जिसमें पता चला कि एक्ट्रेस को कुछ लड़कियों ने लिपिस्टिक लगाकर उनके बदन को चूमा था जिसके बाद उनके बदन पर वो होठों के निशान आए थे। हमेशा की तरह लोगों ने उनके इस टॉपलेस वीडियो पर उनको ट्रोल किया था।

    Tags