कोर्ट कचहरी के चक्कर में फंसी उर्फी जावेद, अश्लीलता फैलाने के चलते हुई FIR

    टीवी स्टार उर्फी जावेद को खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज करवाई है। एक बार फिर से उर्फी जावेद पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लग रहे हैं। 

    कोर्ट कचहरी के चक्कर में फंसी उर्फी जावेद, अश्लीलता फैलाने के चलते हुई FIR

    उर्फी जावेद टीवी की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उर्फी जावेद अपने कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होती हैं। लाख ट्रोलिंग होने के बाद भी उर्फी जावेद सुधरने को तैयार हैं। उर्फी जावेद उल्टा अपने हेटर्स को जवाब देने लगी हैं। कुछ समय में उर्फी जावेद कई लोगों की बोलती बंद कर चुकी हैं। कुछ समय पहले ही उर्फी जावेद ने चेतन भगत की क्लास लगाई थी। हालांकि अपनी बोल्डनेस की वजह से उर्फी जावेद बुरी तरह फंस गई हैं। PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ समय पहले ही उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। 

    उर्फी जावेद पर आरोप लगाया गया है कि वो सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैला रही हैं। आरोप तो ये भी लग रहा है कि उर्फी जावेद फेम पाने के लिए अवैध काम भी करती हैं। उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई है। बीते शुक्रवार, 9 दिसंबर को वकील अली काशिफ खान देशमुख ने केस दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने 11 दिसंबर को FIR दर्ज की। खुद पुलिस अधिकारियों ने इस बात का खुलासा किया है।

    वैसे ये पहली बार नहीं है जब उर्फी जावेद पर कानून का हथौड़ा पड़ा है। कुछ समय पहले ही उर्फी जावेद का गाना 'हाय हाय ये मजबूरी' भी कानूनी पचड़े में पड़ गया था। बोल्ड कपड़े पहनने के वजह से इस गाने पर भी लोगों ने केस कर दिया था। हालांकि उर्फी जावेद का ये लुक देखकर फैंस के मुंह खुले के खुले रह गए थे। इसके अलावा सिम से ड्रेस बनाने की वजह से भी उर्फी जावेद के खिलाफ शिकायत की गई थी। वह बात अलग है कि उर्फी जावेद किसी से नहीं डरतीं।

    उर्फी जावेद कई बार अपने हेटर्स की क्लास लगा चुकी हैं। उर्फी जावेद कई बार बोल चुकी हैं कि लोग बेमतलब का मुद्दा बना रहे हैं। अब तक उर्फी जावेद, सुधांशु पांडे, चेतन भगत और चाहत खन्ना जैसे सितारे उर्फी जावेद के कपड़ों पर सवाल खड़े कर चुके हैं। 

    Tags