उर्फी जावेद को जलील करने वालों पर भड़कीं शर्लिन चोपड़ा, हेटर्स की कर दी बोलती बंद [Exclusive]

    शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में इन बात का खुलासा कर दिया है कि उर्फी जावेद के लुक्स उनको कैसे लगते हैं। 

    उर्फी जावेद को जलील करने वालों पर भड़कीं शर्लिन चोपड़ा,  हेटर्स की कर दी बोलती बंद [Exclusive]

    शर्लिन चोपड़ा बीते काफी समय से सुर्खियों में बनी हुईं हैं। चंद रोज पहले ही शर्लिन चोपड़ा ने एक बिजनेसमैन पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। शर्लिन चोपड़ा ने दावा किया था कि इस बिजनेसमैन ने उनको गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इतना ही नहीं एतराज जताने पर उसने शर्लिन चोपड़ा को जान से मारने की धमकी भी दी। ये घटना होते ही शर्लिन चोपड़ा पुलिस थाने जा पहुंची थीं। इसी बीच शर्लिन चोपड़ा ने उर्फी जावेद को लेकर एख बड़ा बयान दे दिया है। 

    देसीमार्टिनी से बात करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने बताया है कि उनको उर्फी जावेद की बोल्डनेस कैसी लगती है। शर्लिन चोपड़ा ने कहा, 'उर्फी जावेद को देखना मजेदार है। उर्फी जावेद के लुक्स सुंदर और यूनीक होते हैं। वो अपने हिसाब से जिंदगी जीती है। उसे बोल्ड लुक कैरी करने में शर्म नहीं आती है। वो जो भी करती है अपनी मर्जी से करती है।'

    शर्लिन चोपड़ा ने आगे कहा, 'उर्फी जावेद का लाइफस्टाइल न तो एंटी नेशनल है और न तो कानून में इसका कोई जिक्र है। ऐसे में पता नहीं क्यों लोग उर्फी जावेद के बारे में गलत क्यों बोलते हैं।' इतना ही नहीं शर्लिन चोपड़ा ने तो अपने ही हेटर्स को आड़े हाथ ले लिया है। शर्लिन चोपड़ा ने अपने हेटर्स के बारे में बात करते हुए कहा, नफरत करना मेरे लिए बेकार का काम है। मेरे हेटर्स को मुझे सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए देखना चाहिए। 

    शर्लिन चोपड़ा ने तो अपनी और राखी सावंत की दोस्ती पर उठ रहे सवालों पर भी बयान दे डाला है। शर्लिन चोपड़ा ने कहा, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों के साथ मेरी लड़ाई चल रही है। राखी सावंत ने मेरे प्रोटेस्ट को खराब करने की कोशिश की थी। यही वजह है जो मेरी और राखी सावंत के बीच लड़ाई हुई। हालांकि बाद में मैंने राखी सावंत को माफ कर दिया। उसने भी पूरे मन से मेरी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया। मुझे इसमें कोई गलती नहीं नजर आई। हम दोनों ही लीगल एक्शन से बचने की कोशिश कर रहे थे।

    Tags