विवियन डीसेना गर्लफ्रेंड संग करने जा रहे हैं दूसरी शादी, जानिए कौन बनेगी उनकी दुल्हन

    टेलीविजन की दुनिया में अपनी अलग ही छाप छोड़ने वाले एक्टर विवियन डीसेना दूसरी शादी करने की तैयारी में हैं। आइए जानते हैं किसे फिर से अपना हमसफर बनाएंगे विवियन।

    विवियन डीसेना गर्लफ्रेंड संग करने जा रहे हैं दूसरी शादी, जानिए कौन बनेगी उनकी दुल्हन

    कलर्स टीवी के सीरियल में कमाल दिखाने वाले एक्टर विवियन डीसेना अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से इस वक्त चर्चा का विषय बने हुए हैं। पहली शादी के नाकाम होने के बाद अब एक्टर फिर से शादी करने की तैयारी में हैं। कुछ वक्त पहले ऐसी खबर सामने आई थी कि विवियन डीसेना किसी विदेशी लड़की को डेट कर रहे हैं। इसी बीच अब उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर एक बड़ा खुलासा होता हुआ नजर आ रहा है। विवियन डीसेना ने इस बात का दावा किया है कि वो जल्द ही फिर से शादी के बंधन में बंधने वाल हैं। यानी एक्टर फिर से शादी करने जा रहे हैं। 

    विवियन डीसेना इस वक्त मिस्र की रहने वाली नूरान अली के साथ रिलेशनशिप में हैं। नूरान इजिप्ट की एक जर्निल्सट हैं। दोनों पिछले चार साल से एक-दूसरे के साथ हैं। अब विवियन उनके साथ शादी के बारे में सोच रहे हैं। इस बार में बात करते हुए विवियन डीसेना ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'हां मां नूरान अली से प्यार करता हूं। हम दोनों जल्द ही शादी करने के बारे में सोच रहे हैं। हम दोनों की पहली मुलाकात साढ़े चार साल पहले हुई थी।'

    ऐसे हुई विवियन और नूरान की मुलाकात

    एक्टर ने आगे अपनी बात में कहा, 'पहली मुलाकात में नूरान ने मेरा इंटरव्यू लिया था। इंटरव्यू देने से पहले मैंने नूरान को तीन महीने तक इंतजार करवाया। बाद में मेरी मैनेजमेैंट टीम ने नूरान अली को फोन करके मुंबई बुलाया। मुंबई में हम दोनों की दोस्ती हो गई। हमारी दोस्ती कब प्यार में बदल गई ये बात किसी को पता ही नहीं चली। एक महीने में ही मुझे इस बात का यकीन हो गया कि मुझे प्यार हो गया है।' 

    इसके अलावा विवियन डीसेना ने इस बात का दावा किया , 'नूरान में काफी पेशियंस है। मेरे मामले में पेशियंस जरूरी है। मुझे उसकी बहुत सी क्वालिटीज पसंद है। वो बहुत ही ज्यादा ईमानदार है। आज के समय में लोग ईमानदान नहीं होते। मैं ऐसी लड़की की तलाश कर रहा था जो कि मेरी जिंदगी में फिट हो सके। नूरान वही लड़की है। वो मेरे साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए तैयार है। मैं जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के बारे में सोच रहा हूं।'

    Tags