कहां हैं 'कौन बनेगा करोड़पति' जीतने वाले पहले करोड़पति हर्षवर्धन नवाथे?

    कौन बनेगा करोड़पति में सबसे पहले बने करोड़पति हर्षवर्थन नवाथे आज की तारीफ में मुंबई हैं और वो कैसी जिंदगी जी रहे हैं आइए यहां जानते हैं।

    कहां हैं 'कौन बनेगा करोड़पति' जीतने वाले पहले करोड़पति हर्षवर्धन नवाथे?

    कौन बनेगा करोड़पति का इन दिनों सीजन 14 चल रहा है। हर बार की तरह अमिताभ बच्चन अपने बिंदास अंदाज में इसे पेश कर रहे हैं। ये शो साल 2000 में शुरू हुआ था और लोग आज भी इस शो को पूरा पूरा प्यार दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने हमेशा ही इस शो कमान संभाली है सिवाय तीसरे सीजन के। तब इसे शाहरुख खान ने होस्ट किया था। लेकिन दर्शकों को तो सिर्फ होस्ट के तौर पर बिग बी ही पसंद आए। शो में बहुत सारे करोड़पति हुए। वो सुर्खियों में आए और फिर अपनी अपनी दुनिया में खो गए।

    इस खोई हुई दुनिया से आज हम आपके सामने 'कौन बनेगा करोड़पति' के पहले सीजन के पहले करोड़पति को सामने लाए हैं। साल 2000 में हर्षवर्धन नवाथे केबीसी के पहले करोड़पति बने थे। उन्होंने 22 साल पहले 1 करोड़ की राशि जीती थी। लेकिन अब वो कहा हैं और क्या कर रहे हैं। इस बारे में खुद हर्षवर्धन ने ही बात की है।

    बीबीसी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वो मुंबई हैं और कॉर्पोरेट जगत से जुड़े हुए हैं। आज की तारीख में उनकी शादी भी हो चुकी है और उनके दो बच्चे भी हैं। हर्ष ने बताया, ''इन 22 सालों में मेरी जिंदगी बहुत बदली है। जब मैंने 1 करोड़ की राशि जीती तो मैं एक स्टूडेंट था, बैचलर था। धीरे-धीरे कॉरपोरेट करियर में गया। बड़े सेक्टर की तरफ मेरा झुकाव था, वहां मैंने काम किया। फिर शादी हुई, बच्चे हुए।"

    हर्ष के पिता आईपीएस ऑफिसर थे और उस समय हर्ष खुद भी आईपीएस की तैयारी कर रहे थे। लेकिन केबीसी के बाद वो आईएएस नहीं बन पाए। उन्होंने बताया, ''मैं उस समय आईएएस की पढ़ाई कर रहा था। अपनी तैयारी के चरम पर थी। अगर शो नहीं होता तो शायद आज मैं आईएएस की परीक्षा पास कर गया होता। आईएएस बनना ही उससे पहले मेरे जीवन का सबसे बड़ा सपना था।"

    उन्होंने आगे कहा, ''"लाइफ कुछ लेती है, तो कुछ ना कुछ देती भी जरूर है। मेरा आईएएस बनने का सपना मुझसे दूर जरूर हो गया, लेकिन मुझे जो मिला उसे संभालना भी जरूरी था। बहुत मुश्किल होता है अपने जीवन को उस कामयाबी के बहाव से रोक पाना। जरूरत इस बात की होती है कि आप अपने ऊपर संयम रखें। कामयाबी और पैसा देख कर आपा ना खो दें।''

    हर्ष की पत्नी एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने परिवार के बारे में बात करते हुए कहा, ''गृहस्थ आश्रम में जब आप एक बार घुसते हैं, तो एक के बाद एक कड़ी जुड़ती जाती है और गृहस्थी की साइकिल आगे बढ़ती जाती है। मेरे साथ भी वैसा ही हुआ। आज मैं एक बड़ी कंपनी के साथ जुड़ा हूँ। मेरे माता-पिता मेरे साथ उसी बिल्डिंग में रहते हैं। उनकी देखभाल कर रहा हूं। मेरी पत्नी मराठी टीवी ऐक्ट्रेस हैं जिनका नाम सारिका है। मेरे दो बेटे हो गए हैं, एक 14 साल का है और एक 10 साल का है। मैं मुंबई में तीन साल से वर्क फ़्रॉम होम कर रहा हूं।"

    Tags