शहनाज़ गिल को घमंडी कहने वालों को मिला जवाब, करीबी ने बताया सिद्धार्थ के बाद कैसी हो गई एक्ट्रेस

    हाल में उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड नाईट में स्पॉट किया गया था। एक्ट्रेस का एक वीडियो भी सामने आया जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें घमंडी और एटीट्यूड में रहने वाली कहा गया। कुछ ने कहा शहनाज़ को सक्सेस चढ़ गई है। अब इस पर उनसे जुड़े सूत्र ने बात की है।

    शहनाज़ गिल को घमंडी कहने वालों को मिला जवाब, करीबी ने बताया सिद्धार्थ के बाद कैसी हो गई एक्ट्रेस

    बिग बॉस 13 के बाद शहनाज़ गिल एक ऐसा नाम बन गई जिसकी पॉपुलैरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं। उन्हें उनके फैंस हर रूप में पसंद करने लगे। अपने दम अपर लोगों को एंटरटेन किया और अब सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में भी कदम रखने वाली हैं। ये इतना भी आसान नहीं था। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने आपको बदल लिया। वहीं कुछ लोगों को ये नई शहनाज़ घमंडी लगने लगी है। हाल में उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड नाईट में स्पॉट किया गया था। एक्ट्रेस का एक वीडियो भी सामने आया जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें घमंडी और एटीट्यूड में रहने वाली कहा गया। कुछ ने कहा शहनाज़ को सक्सेस चढ़ गई है। अब इस पर उनसे जुड़े सूत्र ने बात की है।

    बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में शहनाज़ के करीबी ने उनके बदले हुए रवैये के बारे में बताया-‘शहनाज़ हमेशा के लिए शहनाज़ होंगी। हां, हम समझते हैं कि लोग उनकी क्यूटनेस को मिस करते हैं लेकिन अब यह संभव नहीं है क्योंकि वह बिग बॉस के घर में नहीं हैं। लोगों ने उनका सबसे कमजोर पक्ष देखा है और अभी वह अभी सबसे बेस्ट देने की स्थिति में हैं। आप उसे हंसते हुए नहीं देख पाएंगे लेकिन वह अपने व्यक्ति के साथ वही है और वो एक प्रतिशत नहीं बदली है"।

    सूत्र ने आगे बताया-" सिद्धार्थ की मौत ने निश्चित रूप से उनमें कुछ बदल दिया। वह अचानक इतनी मच्यौर हो गई है। और हम जानते हैं कि फैंस उसकी मासूमियत मिस करते हैं। लेकिन यह शहनाज़ 2।0 है और किसी को भी उसे इस तरह से स्वीकार करना चाहिए। एक साल हो गया है जब हमने सिद्धार्थ शुक्ला को खो दिया और एक्ट्रेस को बहुत आलोचना का सामना करना पड़ा क्योंकि उस पर सिद्धार्थ के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था। नाम, फेम पाने के लिए लेकिन सिडनाज़ के फैंस हमेशा उनके साथ खड़े रहे।‘

    बता दें, आज सिद्धार्थ को गुजरे एक साल पूरा हो गया है। इस एक साल में भुत कुछ बदल गया। सब आगे बढ़ रहे हैं। पुराने दिनों को भूल कर, ये भी भूल कर कि अब सिद्धार्थ उनके बीच नहीं है।

    Tags