ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु-अक्षरा के शादी सीक्वेंस पर खर्च हुए 1 करोड़ से ज्यादा, जानिए

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु-अक्षरा के शादी सीक्वेंस पर खर्च हुए 1 करोड़ से ज्यादा, जानिए

    ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार प्लस के सबसे पॉपुलर और लंबे समय से चला आ रहा शो था। शो में हर्षद चोपड़ा डॉक्टर अभिमन्यु बिड़ला के किरदार में हैं। वहीं प्रणाली राठोर अक्षरा गोएंका का किरदार निभा रही हैं। हाल में शो में एक सबसे खुबसुरत सीक्वेंस शूट हुआ है जिसमें अभिमन्यु और अक्षरा की ग्रैंड शादी दिखाई गई। लेकिन आप यकीन मानिये ये शादी सच में बेहद ग्रैंड थी। इस शादी सीक्वेंस भर पर करीब सवा करोड़ खर्च होने की खबर सामने आई है। ये शादी राजस्थान के सामोद पैलेस में पूरी हुई।

    ये रिश्ता क्या कहलाता है पर अब तक कई शादियां दिखाई गई हैं। ये सभी शादी अपने स्तर पर ग्रैंड हुई है। प्रोड्यूसर राजन शाही ने किसी भी शादी को शाही बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन हाल में शूट हुए शादी सीक्वेंस पर डेढ़ करोड़ कर खर्च देना तो सिर्फ राजन शाही ही सोच सकते हैं। दरअसल, शो के दो लीड अभिमन्यु और अक्षरा के शादी सीक्वेंस को शूट करने के लिए सीरियल की टीम करीब एक महीने से इस ग्रैंड सीक्वेंस के लिए लोकेशन की तलाश में थे। ऐसे में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तरह राजस्थान के शाही महलों को चुना। एक पोर्टल को सूत्र ने बताया-'चैनल चाहता था कि यह एक भव्य आयोजन हो। ये रिश्ता क्या कहलाता है की सभी शादियां शाही मामले हैं। राजन शाही की टीम एक महीने से स्थानों की खोज कर रही थी।'

    राजस्थान के सामोद पैलेस में शादी सीक्वेंस को शूट किया गया। ये वही पैलेस है जहां एक रात ठहरने की कीमत करीब 10 से 16 से 17 हजार है। यहां शो की पूरी टीम को करीब 10 से 12 दिन के लिए ठहराया गया था। इन्हें स्पेशल सुइट में रखा गया। इस बारे में आगे सूत्र ने बताया-‘शो में बहुत बड़ी कास्ट है। सीक्वेंस के लिए हर कोई वहां था। अगर आप सभी लागतों को ध्यान में रखते हैं, तो यह 1।5 करोड़ रुपये के करीब है और इससे भी अधिक है।‘ वहीं प्रणाली राठोर ने 2।35 लाख का लहंगा पहना था। शादी का सीक्वेंस पूरा हुआ जिसे ऑडियंस एन्जॉय कर रही है।

    Tags