ये रिश्ता क्या कहलाता है: अक्षरा को भूलने के लिए नींद का इंजेक्शन लगवाएगा अभिनव करेगा अपने प्यार का इज़हार

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभिमन्यु की जिंदगी में आने वाला है ये बड़ा झटका 

    ये रिश्ता क्या कहलाता है: अक्षरा को भूलने के लिए नींद का इंजेक्शन लगवाएगा अभिनव करेगा अपने प्यार का इज़हार

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब कहानी नई अक्षरा, अभिमन्यु और अभिनव के इर्द गिर्द घूम रही है। पिछले दिनों शो में एक बड़ा लीप आया था जिसके बाद अक्षरा की जिंदगी बदल गई थी। वो अपने बेटे के साथ आगे बढ़ गई है। उसकी जिंदगी में अभिनव की एंट्री हो चुकी है जो हर मुश्किल खड़ी में साथ खड़ा रहा। लेकिन हाल में एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। अभिमन्यु से दूर अपनी जिंदगी बसाने आई अक्षरा का सामना अभिमन्यु से हो गया है।

    अभिनव, अभिमन्यु को अपना दोस्त बना कर घर ले आता है। जैसे ही अक्षरा दरवाजा खोलती है वो अभिमन्यु को सामने देख कर हैरान हो जाती है। दूसरी तरफ अभिमन्यु को झटका लगता है कि अक्षरा ने अभिनव संग अपनी नई दुनिया बसा ली है। ट्रैक के हिसाब से अभिमन्यु दर्द में है कि अक्षरा ने उसे माफ़ नहीं किया। वो सड़कों पर भटकता है तभी उसका जूनियर उसे हॉस्पिटल ले आता है। अभिमन्यु अपनी तकलीफ को भूलने के लिए अपने डॉक्टर दोस्त को नींद का इंजेक्शन लगाने को कहता है।

    दूसरी तरफ आरोही की तबीयत बिगड़ गई है और वो हॉस्पिटल में भर्ती हो गई है। अभिनव भी अक्षरा के आगे अपने प्यार का इज़हार करेगा। अक्षरा, अभिमन्यु से दूर रहने के लिए क्या अभिनव का हाथ थाम लेगी? या अभिमन्यु के लिए उसके मन में भी अब भी प्यार बाकी है ये देखने का इंतजार हो रहा है। इस शो में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़, अक्षरा और अभिमन्यु की के किरदार में हैं। वहीं जय सोनी को अभिनव के रोल में पसंद किया जा रहा है।

    Tags