Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की हुई सपनों से भी खूबसूरत शादी, वीडियोज देखकर दिल हो जाएगा खुश

    ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में किस तरह से अभिमन्यु और अक्षरा की शादी होने वाली है। इस चीज की झलक वायरल हो रहे वीडियोज और तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं, जोकि कुछ इस तरह से है। 

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की हुई सपनों से भी खूबसूरत शादी, वीडियोज देखकर दिल हो जाएगा खुश

    टेलीविजन की दुनिया में इस वक्त सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है काफी धमाल मचाता हुआ नजर आ रहा है। शो में अक्षरा और अभिमन्यु की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है। फैंस को भी उनकी शादी का काफी बेसब्री से इंतजार है। दोनों की शादी बेदह ही धूमधाम से की जा रही है, जिसे देखकर कोई भी ये नहीं कह सकता है कि ये सब सिर्फ शूटिंग के लिए हो रहा है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त काफी वायरल हो रहे हैं, जिसमें अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की झलक दिखाई गई है।

    शादी के मंडप तक अक्षरा की एंट्री बिल्कुल एक राजकुमारी की तरह होती है। जहां उसके दोनों ओर औरतें अपने हाथ में बड़े-बड़े दिये लेकर चलती हुई नजर रही हैं। अक्षरा शादी के जोड़े में बेहद ही प्यारी लग रही हैं। वीडियो को देखकर हर कोई यहीं कहता दिखाई दे रहा है कि ऐसा लगता है मानो सही में शादी हो रही हो। वहीं, एक और वीडियो अक्षरा और अभिमन्यु से जुड़ा सामने आया है जिसमें दोनों स्टेज पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अभिमन्यु घुटनों के बल अक्षरा के सामने बैठ जाता है और अक्षरा उसे बेहद ही प्यार से गले में वरमाला डालती हुई नजर आती है। इन वीडियो को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। 

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में जिस तरह से नायरा ने अपनी शादी में डांस करते हुए एंट्री मारी थी और उसके बाद कार्तिक ने भी डांस किया था। ऐसा ही कुछ अक्षरा और अभिमन्यु भी करते हुए नजर आएंगे। वैसे सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि बात की जाए तो ये अपने आप में लोगों के बीच अलग ही जगह बनाए हुए हैं। इस सीरियल में आए दिन कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न लोगों को भा रहे हैं।

    Tags