Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मुस्कान-कायरव को भगाकर शादी करवाएगी अक्षरा? अभिमन्यु की चाल में फंसेगा अभिनव

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु की एक चाल में फंसकर अभिनव मुस्कान और कायरव की शादी के लिए हां कह देगा। आइए जानते हैं ये सब कैसे होगा। 

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मुस्कान-कायरव को भगाकर शादी करवाएगी अक्षरा? अभिमन्यु की चाल में फंसेगा अभिनव

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में फुल ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस वक्त सीरियल के अंदर कायरव और मुस्कान की लव स्टोरी का ट्रैक दिखाया जा रहा है। कायरव मुस्कान को पाने के लिए अभिनव को मनाता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु एक चाल चलता हुआ नजर आएगा, जिसमें अभिनव आसानी से फंसता हुआ दिखाई देगा। 

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कायरव के बाद मुस्कान भी कसौली आ जाएगी। इस बारे में अभिनव को बिल्कुल भी पता नहीं होगा। वहीं, अक्षरा दोनों को भागकर शादी करने की सलाह देगी। वो कहेगी कि इसको लेकर वो बाद में अभिनव को मना लेगी, लेकिन कायरव और मुस्कान ऐसा करने से मना कर देते हैं। ये सारी बातें अभिनव दूर खड़ा होकर सुन रह होगा। कायरव की बातें सुनकर अभिनव का दिल खुश हो जाएगा और वो दोनों के रिश्ते के लिए मान जाएगा। 

    सीरियल के अंदर बाद में दिखाया जाएगा कि सबकुछ ठीक होने के बाद अक्षरा अभिमन्यु को देखकर मुस्कुराती हुई नजर आएगी। दोनों एक रात पहले हुई अपनी बातचीत को याद करते हुए दिखाई देंगे, जिसमें अभिमन्यु ने अक्षरा को आइडिया दिया था। कि मुस्कान औऱ कायरव को वो भाग कर शादी करने के लिए कहेंगे, लेकिन इस बात को दोनों मिलकर मना कर देंगे। इसी चीज से अभिनव खुश हो जाएगा और रिश्ते के लिए हां कर देगा। पहले तो अक्षऱा इस प्लान को फॉलो करने से मना कर देती है, लेकिन बाद में मान जाती है। 

    जब सभी लोग मुस्कान की शादी कायरव से करवाने के लिए मना जाते हैं तो उस वक्त अभिनव थोड़ा इमोशनल हो जाता है। अभिमन्यु उसे संभालते हुए दिखआई देता है। साथ ही एक महीने का किराया भी देता है। हालांकि अभिमन्यु अभिनव को मुस्कान की शादी के तौर पर पैसे लेने के लिए कह देता है। सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि इन सबके बीच अक्षरा, अभिमन्यु और अभिनव की जिंदगी उलझती हुई दिखआई देगी।