Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु की सच्चाई जानकर गुस्से से लाल होगा अबीर, पूरे परिवार को देगा धमकी
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अबीर को जब पता लगेगा कि अभिमन्यु उसका असली पिता है तो वो बुरी तरह से गुस्सा हो जाएगा और सभी को घर छोड़ने की धमकी देगा।

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इस वक्त काफी कुछ होता हुआ दिखाई दे रहा है। अबीर की कस्टडी जब से अभिमन्यु को मिली है तब से अक्षरा और अभिनव का दिमाग खराब हो गया है। वहीं, अबीर अपने असली पिता के पास जाने से मना कर रहा है। ऐसे में स्थिति औऱ भी ज्यादा खराब होती जा रही है। सीरियल के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा-अभिमन्यु दोनों रात भर रोते है। वो ये सच रहे होते हैं कि आखिर वो अबीर को सच कैसे बताएंगे। इसके बाद वो ये तय करते हैं कि अबीर हमारे पास केवल एक ही दिन रहेगा ऐसे में ये दिन हम उसके लिए यादगार बनाएंगे। बड़े पापा खुद को सारी स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं। लेकिन अक्षरा उनसे कहती है कि इसमें किसी की गलती नहीं है। वो कहती है कि किस्मत के आगे किसी की नहीं चलती। मुझे हारना था, मैं हार गई, आप खुद को दोषी मन मानिए।
इसके बाद अक्षरा खुद को कहती है कि उसे लगा था कि अभिमन्यु उनका दर्द समझता है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। ऐसे में अब मैं खुद वकील बनकर अपना केस खुद ही लड़ूंगी। वहीं, दूसरी तरफ मंजरी अपने घर को अबीर के लिए पूरी तरह से सजा देती है। शैफाली कहती है कि वो आज इस घर में बिल्कुल भी नहीं रुक सकती है। क्योंकि वो ये सब नहीं देख सकती है। लेकिन आरोही हर चीज में हिस्सा लेने की बात करती है।
वहीं, अक्षरा-अभिनव अबीर का दिन स्पेशल बनाने के लिए खूब मेहनत करती है। लेकिन अक्षरा हर बार अबीर को देखकर टूट जाती है। वो अबीर को सच नहीं बता पाती है। लेकिन अक्षरा अबीर को अभिमन्यु के बारे में बता देती है। ये सुनते ही अबीर अभिमन्यु के पास नहीं जाने का फैसला करता है और कहता है कि यदि किसी ने जबरदस्ती की तो वो घर छोड़कर चला जाएगा।