Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिनव की सच्चाई जानकर अबीर को लगेगा झटका, असली पिता के लिए रो-रोकर होगा बुरा हाल

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अबीर को पता चल जाएगा कि अभिनव उसका असली पिता नहीं है। ऐसे में वो रो-रोकर अपनी हालत खराब कर लेगा। 

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिनव की सच्चाई जानकर अबीर को लगेगा झटका, असली पिता के लिए रो-रोकर होगा बुरा हाल

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता में ड्रामा कम देखने को नहीं मिल रहा है। सीरियल की कहानी कई सारे दिलचस्प मोड़ लेती हुई दिखाई दे रही है। इस वक्त अभिमन्यु और अक्षरा की जिंदगी सिर्फ और सिर्फ अबीर के आसपास ही घूम रही है। सीरियल के आज के एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट दिखाया जाने वाला है। ये रिश्ता क्या कहलाता है की शुरुआत में दिखाया जाता है कि अभिमन्यु में कसौली की ठंड की वजह से हालत खराब हो जाती है। वो अपने जुखाम के लिए दवाइयां भी ढूंढता है, लेकिन उसे नहीं मिलती है। तभी अक्षरा अभिमन्यु की कमरे में कंबल और गर्म तेल लेकर आती है। अक्षरा को अपनी परवाह करता देख अभिमन्यु थोड़ा पिघल जाता है। 

    अक्षरा की नजर जब अबीर और अभिनव पर पड़ती है तो वो अभिमन्यु को कहती है कि क्या उसके लिए 1 महीने तक उनके साथ रहना क्या मुमकिन हो पाएगा? चाहे वो 1 महीने हो या फिर एक साल यहां रुक ले, लेकिन अभिनव की उसके पिता रहेंगे। झूठी उम्मीदें मत पालों। अभीर के साथ अभिनव ही स्कूल में जाएंगे। इसका जवाब देते हुए अभिमन्यु कहता है कि मैं अभीर को किसी से छीनना नहीं चाहता हूं। मैं अपने बेटे की जिदंगी में अपनी जगह बनाना चाहता हूं। ऐसे में मुझे जहां भी रहना पड़ेगा मैं रहूंगा। 

    अबीर को स्कूल छोड़ने जाएगा अभिमन्यु

    वहीं, मुस्कान कायरव को कई बार फोन करती है, लेकिन वो फोन नहीं उठता। ऐसे में गुस्सा में आकर मुस्कान कायरव को ब्लॉक कर देती है। वहीं, इसके बाद सीरियल में ये दिखाया जाता है कि जब अभिमन्यु को सही से खाना नहीं मिलता तो वो खुद ही किचन में चल जाता है। पहले तो उसके औऱ अक्षरा के बीच थोड़ी नोकझोक होती है। उसके बाद अभिमन्यु अबीर के लिए खुद खाना बनाता है। इसके बाद जब अभिनव को अभिमन्यु को स्कूल छोड़ने जाना होता है, लेकिन वो टाइम पर नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में अभिमन्यु अबीर को छोड़ने के लिए जाता है। 

    अबीर को पता चलेगी अभिनव की सच्चाई

    वहीं. अभिमनव अबीर के प्रोजेक्ट सबमिट करवाने के टाइम पर नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में मंजरी अभिमन्यु को कहती है कि वो भी अबीर का पिता है तो उसे जाकर प्रोजेक्ट सबमिट करवाना चाहिए। लेकिन वो अभिनव का वेट करता है, लेकिन वो पहुंच नहीं पाता। वहीं, सीरियल के अंदर आगे दिखाया जाएगा कि अबीर चुपपकर अक्षरा और अभिमनव की बात सुन लेगा, जिसमें दोनों ये बात कर रहे होंगे कि अभिनव उसका असली पिता नहीं है। अबीर ये सच जानने के बाद खुब रोता है और सवाल करता है कि उसका असली पिता कौन है। 

    Tags