Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु की बाहों में आकर टूट जाएगी अक्षरा, अबीर के चलते करेंगे नए रिश्ते की शुरुआत?

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में काफी सारा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। अक्षरा सारी दुश्मनी भुलाकर अभिमन्यु को गले लगाने वाली है। 

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु की बाहों में आकर टूट जाएगी अक्षरा, अबीर के चलते करेंगे नए रिश्ते की शुरुआत?

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में फुल ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस वक्त अबीर की हालत काफी ज्यादा खराब हो गई है। ऐसे में अभिमन्यु और अक्षरा की चिंता सातवें आसमान पर पहुंची हुई है। लेकिन आज के एपिसोड में जो ड्रामा देखने को मिलने वाला है वो काफी ज्यादा दिलचस्प है। सीरियल की शुरुआत में अभिमन्यु अपने बेटे अबीर को हॉस्पटिल में देखकर सहम सा जाता है। वो अबीर का इलाज नहीं कर पाता। ये बात आरोही को बहुत अजीब लगती है वो अभिमन्यु के हाल के बारे में बाहर खड़े सभी घरवालों को बताती है। इसके बाद वो फिर से ऑपरेशन थिएटर में पहुंचती है और अबीर पर चिल्लाती है। वो कहती है कि अबीर तुम्हारा बेटा मर रहा है, उसे तुम्हारी जरूरत है। इसके बाद अभिमन्यु होश में आता है। 

    अभिमन्यु अबीर का अच्छे से इलाज कर देता है, लेकिन उसे कुछ दिनों तक आईसीयू में रहना पड़ेगा। ये बात जब अभिन्यु बाहर आकर सभी को बताता है तो हर कोई खुश हो जाता है। वहीं, अक्षरा भगवान को धन्यवाद कहने के लिए एक कोने में चली जाती है। अभिमन्यु भी अक्षरा के पीछे जाता है। वो उसके पास जैसे ही जाकर खड़ा होता है तभी अक्षरा उसे गले लगा लेती है। ये देखकर अभिमन्यु हैरान रह जाता है।

    सीरियल के अंदर आगे दिखाया जाता है कि अक्षरा-अभिमन्यु से कहेगी कि हमारे बीच चाहे कितनी भी परेशानी क्यों न हो, लेकिन आज तुमने मेरे बेटे की जान बचाई है। इसके लिए शुक्रिया। वहीं, अभिनव भी अभिमन्यु का शुक्रियादा करने के लिए उसके पास आएगा। वो अभि को गले लगा लेगा। वहीं, आगे सीरियल में ये दिखाया जाएगा कि अबीर को लेकर अक्षरा कसौली जा रही है। वैसे सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि बात करें तो वो लोगों को काफी इंप्रेस करता हुआ दिखाई दे रहा है।

    Tags