DID की जज बनने से पहले मौनी रॉय की हुई थी राहुल शेट्टी से ये बात, शादी से जुड़ा बताया मजेदार किस्सा

    रेस 3, बागी 2, हाउसफुल 4 जैसी फिल्मों को कोरियोग्राफ कर चुके राहुल शेट्टी का नया गाना पूरी गल बात फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गाने में टाइगर श्रॉफ और मौनी रॉय साथ नजर आने वाले हैं। राहुल शेट्टी देसी मार्टिनी के साथ अपने नए कोरियाग्राफ किए गए गाने के बारे में बात करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने इस दौरान बताया मौनी रॉय ने जब डीआईडी लिटिल मास्टर को जज करने का फैसला लिया उससे पहले दोनों की क्या बात हुई थी। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस की शादी से जुड़ी कुछ बातों के बारे में भी खुलकर बताया।