लूडो: राजकुमार राव और फातिमा सना शेख का नया लुक आया सामने, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज फिल्म
- वेब सीरीज
- अपडेट:
- लेखक: रोहित मौर्य
नेटफ्लिक्स ने एक दो नहीं बल्कि अपने प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली 17 फिल्मों का ऐलान किया है। इसी में से एक है मल्टीस्टारर फिल्म लूडो। फिल्म से अब राजकुमार राव और फातिम सना शेख का लुक सामने आ गया है। राजकुमार राव जहां 90 के दशक के अंदाज में टशन मारते दिख रहे हैं तो फातिमा भी रेड वन पीस में कमाल की लग रही हैं। लेकिन उनके हाथ में एक छोटा सा बच्चा इस फिल्म की एक्साइटमेंट को और बढ़ाता है।
राजकुमार ने ये लुक शेयर करते हुए लिखा है, ''देखिए 4 खिलाड़ियों को अपनी किस्मत को एक ऐसे गेम में आजमाते हुए जहां कुछ भी संयोग नहीं है और सबकुछ प्लान किया हुआ है। लूडो जल्द नेटफ्लिक्स पर।''
वैसे लूडो से ही राजकुमार का एक और लुक सामने आया था जिसमें वो एक औरत बने हुए थे और उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था। इससे लगता है कि राकुमार कुछ हटके रोल में नजर आएंगे।
इस फिल्म में आपको राजकुमार और फातिमा के अलावा अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, पकज त्रिपाठी, आशा नेगी और रोहित सरफ नजर आएंगे। फिल्म को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया है।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें
AK vs AK रिव्यू
अनुराग कश्यप ने सालों अनिल कपूर को दो फिल्में ऑफर की थीं, लेकिन बात नहीं बनी, इस बार बात बन गई है औ... और देखें