द व्हाइट टाइगर: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया राजकुमार राव के साथ नेटफ्लिक्स फिल्म का फ़र्स्ट लुक!
- वेब सीरीज
- अपडेट:
- लेखक: Subodh Mishra
प्रियंका चोपड़ा भले ग्लोबल सेलेब्रिटी हो गयी हों, मगर उन्हें स्क्रीन पर देखने का इंतज़ार उनके इंडियन फैंस कोप बेसबरी से रहता है। आखिरी बार अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ में नज़र आईं प्रियंका ने आब अपने नए प्रोजेक्ट ‘द व्हाइट टाइगर’ का फ़र्स्ट लुक शेयर किया है। नेटफ्लिक्स की ये ऑरिजिनल फिल्म राइटर अरविंद अडिगा की ‘मैन-बुकर’ अवार्ड जीतने वाली किताब ‘द व्हाइट टाइगर’ पर आधारित है।
सोशल मीडिया पर प्रियंका ने फिल्म से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वो अपने साथी कलाकारों राजकुमार राव और आदर्श गौरव के साथ हैं। फिल्म में बलराम हलवाई का लीड रोल आदर्श निभा रहे हैं, उनकी तारीफ करते हुए प्रियंका ने लिखा- मैंने जितने न्यूकमर्स के साथ काम किया है उनमें से सबसे बेहतरीन में से एक।
आदर्श की तारीफ में प्रियंका यहीं नहीं रुकीं, उन्होने आगे कहा, ‘मैंने लंबे समय बाद ऐसी ज़बरदस्त परफॉर्मेंस देखी है’। सुपर-टैलेंटेड राजकुमार राव को ‘अभी से भारत के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक’ बताते हुए प्रियंका ने कहा, ‘उनके किर्डर में ऐसी गहराइयां दिखती हैं जो बहुत कम एक्टर्स दिखा पाते हैं’।
प्रियंका ने फिल्म की कहानी के बारे में एक छोटा सा आइडिया देते हुए लिखा, ‘एक गरीब गाँववाले से लेकर मॉडर्न इंडिया में एक कामयाब आंत्रप्रेन्योर बनने तक, बलराम हलवाई की उड़ान ये दिखाती है कि कैसे भूख और मौकों की कमी, सर्वाइवल के लिए एक व्यक्ति के अंदर के जानवर को बाहर ला सकती है’। प्रियंका ने अपनी पोस्ट में कहा कि फिल्म पावरफुल है, ये आपको अनकम्फ़र्टेबल तो करेगी लेकिन सबसे बड़ी बात कि एंटरटेन भी करेगी।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें
AK vs AK रिव्यू
अनुराग कश्यप ने सालों अनिल कपूर को दो फिल्में ऑफर की थीं, लेकिन बात नहीं बनी, इस बार बात बन गई है औ... और देखें