World Cup final में इंडिया को सपोर्ट स्टेडियम पहुंचे बॉलीवुड के पॉवर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

Author: Naaz Parveen

World Cup final 2023 का मैच आज इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस मैच पर पूरे हिंदुस्तान की जनता नज़रे जमाए बैठी है।  

World Cup final

क्रिकेट का क्रेज बॉलीवुड की कई हस्तिओं पर भी दिख रहा है और कई जानी-मानी हस्तियां भी इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम में पहुंच चुकी हैं। 

बॉलीवुड के सितारे भी पहुंचे स्टेडियम 

बॉलीवुड के पॉवर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी World cup 2023 का मैच देखने  अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। 

मैच देखने पहुंचे पॉवर कपल

फैंस के चहीते कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह टीम इंडिया की टीशर्ट पहनकर भारत को फुल सपोर्ट करते नज़र आए।   

टीशर्ट पहन किया इंडिया को फुल सपोर्ट

हाल में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनके इस आउटफिट से यह साफ पता चल  रहा है कि वह दोनों भी टीम इंडिया को सपोर्ट करने जा रहे हैं।  

एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट 

कपल को एक साथ मैच देखने जाता देख उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं। हलांकि कई लोग यह सवाल भी करते दिखे कि "दोनों अलग-अलग क्यूं जा रहे हैं।

फैंस हुए खुश 

आज का दिन सभी इंडियंस और क्रिकेट लवर्स के लिए काफी खास है। कई फैंस तो यह दुआएं मांग रहे हैं कि इंडियन टीम जीत जाए।

क्या जीत पाएगी इंडिया