मां के प्यार में डूबी दिखीं बेटी गीता कपूर, तस्वीरें देख नम हुई फैंस की आखें

Author: Deepakshi Sharma

बॉलीवुड गलियारे की सबसे बेस्ट कोरियोग्राफर्स में से एक की लिस्ट में गीता कपूर का नाम भी शामिल होता है। जब भी वो नाचती हैं तो फैंस का दिल खुश हो जाता है।

बेस्ट कोरियोग्राफर गीता कपूर

गीता मां के नाम है फेमस

प्यार से फैंस और उनके स्टूडेंट्स गीता कपूर को गीता मां के नाम से जानते हैं। उनकी एक स्माइल लोगों का दिल खुश करने के लिए काफी होती है।

हाल में ही गीता कपूर ने अपनी मां को कॉपी करते हुए एक नहीं बल्कि कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस का दिल भर आया है।

मां को कॉपी करती दिखीं गीताा

शेयर की गई तस्वीरों में गीता कपूर अपनी मां की खूबसूरती को लोगों के बीच बेहद ही प्यार से रखती हुई नजर आई हैं। गीता कपूर का अपनी मां के प्रति प्यार को देखकर फैंस खुश हो गए हैं।

मां की खूबसूरती ने जीता दिल

गीता कपूर एक तस्वीरे में पगड़ी पहने हुए नजर आई हैं। गीता कपूर की तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स फैंस औऱ सेलेब्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पगड़ी पहने दिखीं गीता कपूर

गीता कपूर की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने लिखा ये बहुत ही शानदार है। वहीं, कुछ यूजर्स दिल वाली इमोजी शेयर करते नजर आ रहे हैं।

दिल वाली इमोजी की हुई बरसात

ये हम सभी जानते हैं कि गीता कपूर कोरियोग्राफर फराह खान को अपनी मां और गुरू दोनों मानती है। वो उन्हें बहुत प्यार और सम्मान भी देती है।

फराह खान से खास बॉन्डिंग