इन पाकिस्तानी स्टार्स की वापसी का है फैंस को बेसब्री से इंतजार, बॉलीवुड में फिर मचाएंगे तहलका

Author: Simran Sharma

बॉम्बे हाई कोर्ट ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाने की याचिका खारिज कर दी है। अब पाकिस्तानी स्टार्स इंडिया में फिर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाएंगे।  

बॉम्बे हाई कोर्ट

 फैंस इस फैसले से बेहद खुश हैं कि उनके फेवरेट स्टार्स फवाद खान, माहिरा खान और राहत फतेह अली खान जैसे तमाम स्टार्स फिर से सभी को एंटरटेन करेंगे। 

पाकिस्तानी स्टार्स

फेमस पाकिस्तान एक्टर फवाद खान फैंस के दिलों की धड़कन हैं। उन्होंने 'कपूर एंड संस' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में बहुत पसंद किया गया।

फवाद खान

माहिरा खान भी इंडिया में काफी फेमस हैं। एक्ट्रेस ने अपना बॉलीवुड डेब्यू शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'रईस' के साथ किया था। 

माहिरा खान 

अली जफर मल्टीटैलेंटेड एक्टर हैं। उन्होंने एक्टिंग के साथ सिंगिंग से भी लोगों का दिल जीत लिया। एक्टर ने 'तेरे बिन लादेन' से अपने करियर की शुरुआत की। 

अली जफर 

फेमस पाकिस्तानी मॉडल से एक्ट्रेस बनीं सजल अली ने 2017 में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की के साथ बॉलीवुड फिल्म 'मॉम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

सजल अली

दिग्गज सिंगर राहत ने 2003 में फिल्म 'पाप' से मन की लगन गाने के साथ बॉलीवुड में गाने की शुरुआत की। उन्होंने 'ओ रे पिया', 'जग सूना सूना लागे' जैसे कई गाने गाए हैं। 

राहत फतेह अली खान

मावरा होकेन ने फिल्म 'सनम तेरी कसम' से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म के हीरो हर्षवर्धन राणे थे। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म और गाने के फैंस आज भी दीवाने हैं। 

मावरा होकेन

सबा कमर को फिल्म 'हिंदी मीडियम' में काफी पसंद किया गया। इसमें उनके साथ इरफान खान थे। सबा एक फिल्म बनाकर ही फैंस की फेवरेट बन गई। 

सबा कमर 

आतिफ असलम अपनी मीठी आवाज के कारण आज भी लोगों की दिल की धड़कन बने हुए हैं। आज भी उनके गाए हुए गाने लोगों की जुबां पर हैं। 

आतिफ असलम