अनुज से अभिमन्यु तक, ये हैं इंडियन टीवी शोज के आदर्श पति 

Author: Simran Sharma

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कार्तिक को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। कार्तिक ने अपने परिवार के सामने अपनी पत्नी नायरा का बहुत साथ दिया। 

कार्तिक 

'कुमकुम भाग्य' में अभी और प्रज्ञा की लव स्टोरी को सभी ने खूब पसंद किया। अभी प्रज्ञा से काफी बार जुदा हुआ लेकिन उसके लिए हमेशा लॉयल रहा। 

अभी

रियल लाइफ में अनुज कपाड़िया जैसा पति कौन नहीं चाहेगा, जो अपनी वाइफ को सपोर्ट करे और उसका ख्याल रखे।

अनुज कपाड़िया 

'गुम है' का विराट शादी से पहले पाखी से प्यार करता था लेकिन सई से शादी के बाद उसने सिर्फ उसी से प्यार किया और गलती होने पर माफी भी मांगी थी। 

विराट 

 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अभिमन्यु ने अपनी लाइफ में कई गलतियां की हैं लेकिन अक्षरा से सच्चा प्यार किया है और गलतियों पर माफी भी मांगी है। 

अभिमन्यु 

मनीष गोयनका अपनी पत्नी स्वर्णा का जमकर साथ देते हैं और उनका खूब सम्मान भी करते हैं। 

मनीष गोयनका 

वनराज अनुपमा के लिए एक आदर्श पति साबित नहीं हुए लेकिन वो काव्या को बहुत सपोर्ट और प्यार करते हैं। 

वनराज 

राम कपूर एक आदर्श पति हैं और वह ना सिर्फ अपनी पत्नी बल्कि उनकी फैमिली को भी खूब सपोर्ट करते हैं। 

राम कपूर 

'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के देव अपनी मां और पत्नी के बीच अच्छा बैलेंस बनाकर रखते हैं जो कि एक अच्छे हस्बैंड की जरूरी जॉब होती है।

देव