2-3 घंटों की मूवी से ऊब गया है मन तो यूट्यूब पर फ्री में देख डालिए ये 10 बिंदास शॉर्ट फिल्में

Author: Simran Sharma

'नयनताराज नेकलेस' में एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा, तिलोत्तमा शोम और गुल्शन देवैया हैं। इसमें फीमेल फ्रेंडशिप की कहानी दिखाई गई है।

नयनताराज नेकलेस

'शेम' में सीमा पहवा और स्वरा भास्कर हैं। फिल्म में लोअर मिडिल क्लास महिला के सपनों की कहानी दिखाई गई है।

शेम

'कांदे पोहे' में इंस्टाग्राम और फेसबुक वाले मॉडर्न लव को जबरदस्त तरीके से दिखाया है।  

कांदे पोहे 

नसीरुद्दीन शाह स्टारर 'रोगन जोश' डिनर कन्वर्सेशन से शुरू होकर इमोशनल जर्नी पर खत्म होती है। 

रोगन जोश 

 'एवरीथिंग इज फाइन' में मां-बेटी के रिश्ते को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। 

एवरीथिंग इज फाइन 

शेफाली शाह की फिल्म 'हैप्पी बर्थडे मम्मी जी' में एक महिला के कई रूप और उसकी ड्यूटी के बारे में दिखाया गया है। 

हैप्पी बर्थडे मम्मी जी 

यह शॉर्ट फिल्म काफी खास है, फिल्म में एक ऐसी हाउसवाइफ की कहानी है जो अपने पति और उनके मेहमानों की आवभगत करने में लगती है।

ज्यूस

 23 मिनट की शार्ट फिल्म 'मनोरंजन' मेंटल हेल्थ के बारे में है।  

मनोरंजन 

'खामखां' को देखकर आपको 'जब वी मेट' की याद आ जाएगी। इसमें दिखाया है कि कभी-कभी अजनबी लोगों से मिलना भी बहुत सुकून देता है।

खामखां

यह यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली शॉर्ट फिल्मों में से एक है। इसमें एक घरेलू महिला की कहानी है। 

चटनी