निति टेलर

हाल ही में निति टेलर ने दावा किया है कि वो सोशल मीडिया छोड़ना चाहती हैं। लोग निति टेलर को लेकर भद्दे कमेंट कर रहे हैं।

कुशाल टंडन

लोगों के गुस्से से तंग आकर कुशाल टंडन ने भी सोशल मीडिया से किनारा कर लिया था। 

हिना खान

हिना खान भी कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले चुकी हैं। पिता के देहांत के बाद हिना ने ये कदम उठाया था। 

मुनव्वर फारुखी

मुनव्वर फारुखी भी एक बार सोशल मीडिया से अपना पीछा छुड़ा चुके हैं। ट्रोलिंग से बचने के लिए मुनव्वर फारुखी ने ऐसा किया था। 

करण जौहर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद करण जौहर ने सोशल मीडिया चलाना ही बंद कर दिया था। 

सोनाक्षी सिन्हा

हेटर्स से बचने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने भी सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला किया था। 

आमिर खान

सोशल मीडिया पर फजीयत होने के बाद आमिर खान ने भी फैंस से किनारा कर लिया था। 

फातिमा सना शेख

फातिमा सना शेख ने भी कुछ समय के लिए सोशल मीडिया चलाने से तौबा कर ली थी।