इन हसीनाओं के दूल्हे राजा ने शेरवानी के साथ पेयर की ट्रेंडी ज्वेलरी, आप भी करें ट्राई 

Author: Simran Sharma

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे। राघव ने दूल्हे की शादी के गहनों का एक नया ट्रेंड सेट किया। आप भी लें इंस्पिरेशन।

 रागणीति की शादी 

रणवीर सिंह ने दीपिका के साथ शादी में शाही शान दिखाई। उन्होंने पेंडंट के साथ जडाउ नेकपीस और मल्टी लेयर्ड रूबी नेकलेस कैरी किए। 

रणवीर सिंह

आलिया भट्ट के दूल्हे राजा रणबीर कपूर ने शेरवानी के साथ मल्टीलेयर मोतियों के हार के साथ अपने लुक को क्लासी रखा। सभी को उनकी किलंगी बहुत पसंद आई।

रणबीर कपूर

राघव चड्डा ने परिणीति चोपड़ा के साथ शादी में शेरवानी के साथ मल्टी लेयर्ड पर्ल नेकलेस कैरी किया था। मोतियों के हार ने लुक को और भी खूबसूरत बना दिया। 

राघव चड्डा 

आनंद आहूजा ने सोनम कपूर से शादी की है। उन्होंने शादी में रेड रूबी नेकलेस को अपनी बेज शेरवानी के साथ कैरी किया जिसने उन्हें शाही लुक दिया। 

आनंद आहूजा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा से शादी रचाई। उन्होंने शादी में ऑर्नेट नेकलेस पहना और उनके गहनों से सजे सरपेच और फूलों वाली स्टेटमेंट रिंग ने भी खूब ध्यान खींचा।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

कैटरीना के साथ शादी में विक्की ने सब्यसाची की आइवरी सिल्क शेरवानी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने एमराल्ड , हीरे से जड़ा हुआ एक स्टेटमेंट नेकलेस कैरी किया।

विक्की कौशल 

अभिषेक बच्चन ने 2007 में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ शादी की। उन्होंने शादी में रॉयल लुक ऑप्ट किया और आउटफिट के साथ पर्ल और एमराल्ड नेकलेस कैरी किया।

अभिषेक बच्चन