Republic Day 2024: सिर्फ फिल्में नहीं ये टीवी सीरियल्स भी देशभक्ति की फील जगाते हैं

Author: Deepakshi Sharma

आज के दिन भारत के 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न बेहद ही जोर-शोर से मनाया जा रहा है। लोगों के अंदर देश भक्ति की भावना उमड़ रही है।

गणतंत्र दिवस का जश्न

देश भक्ति से जुड़े सीरियल्स

गणतंत्र दिवस के खास मौके पर हम आपको उन सीरियल के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि सास-बहू वाले सीरियल्स से लाख गुण अच्छे हैं।

सबसे पहले बात करते हैं सीरियल फौजी की, जिसके साथ शाहरुख खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में एक्टर ने लेफ्टिनेंट अभिमन्यु राय का रोल निभाया था।

फौजी

समंदर एक टीवी शो था जो भारतीय नौसेना पर आधारित था। सीरियल में अमन वर्मा, समीर सोनी, विनीता मलिक और गिरीश मलिक जैसे स्टार काम करते हुए दिखाई दिए थे।

समंदर

लेफ्ट राइट लेफ्ट सीरियल सब टीवी पर आता था। इसके अंदर जिस तरह से आर्मी के जवानों को जो मेहनत करनी होती है उसकी झलक दिखाई गई थी।

लेफ्ट राइट लेफ्ट

ये सीरियल 1996 से लेकर 1997 तक डीडी नेशनल पर दिखाया गया था। इस डायरेक्ट करने का काम पल्लवी जोशी ने किया था।

आरोहण

डीडी मेट्रो पर सी हॉक्स 1990 के दशक में लोगों के बीच प्रसारित हुआ था। ये शो 1 साल तक टॉप पोजीशन पर बना हुआ था।

सी हॉक्स