श्रद्धा कपूर को पेशवाई नथ में देख कर खुश हो गये फैंस, यूजर बोले -पक्की महाराष्ट्रीयन हो 

Author: Usha Shrivas

श्रद्धा कपूर हाल में कजिन भाई प्रियांक शर्मा की पत्नी शज़ा मोरानी की गोद भराई रस्म में शामिल हुई थीं। इस फंक्शन से एक्ट्रेस के लुक के चर्चे खूब वायरल हुए।

गोद भराई रस्म 

इस मौके पर श्रद्धा पैरेट येलो कलर के सूट सलवार के साथ नाक में पेशवाई नथ में नज़र आई। एक्ट्रेस के इस लुक को देखने के बाद फैंस उनसे इंस्पायर्ड हो रहे हैं। 

पेशवाई नथ 

श्रद्धा ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने इस लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। माथे पर बिंदी, बंधे हुए बाल, और नाक में नथ के साथ एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

मराठी लुक

श्रद्धा पारिवारिक फंक्शन को कभी भी टालती नहीं हैं। बिजी शेड्यूल के बाद भी एक्ट्रेस ब्रेक लेकर मौसी एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा के इवेंट में शामिल हुई।

फैमिली

 प्रियंका और शज़ा मोरनी ने फ़रवरी 2021 में शादी की थी। अब दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। पद्मिनी कोल्हापुरी दादी बनने जा रही हैं और श्रद्धा बुआ।

दादी बनने वाली हैं पद्मिनी 

वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा पिछले साल रणबीर कपूर के साथ तू झूठी मैं मक्कार में नज़र आई थीं। अब एक्ट्रेस स्त्री 2 जैसी फिल्मों में बिजी हैं। उम्मीद है इस साल अपनी फिल्मों से धमाका जरुर करेंगी।

वर्क फ्रंट