जावेद अख्तर-शबाना आजमी की होली पार्टी में रंग बरसाते दिखें ये बॉलीवुड स्टार्स

Author: Deepakshi Sharma

हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड सेलेब्स जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने अपने दोस्तों के लिए होली पार्टी रखी थी। उसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होते हुए दिखाई दिए।

जावेद अख्तर-शबाना आजमी की पार्टी

फरहान दिखें हैंडसम

इस होली पार्टी का हिस्सा बनने के लिए उनके बेटे फरहान अख्तर पहुंचे थे। व्हाइट कलर के कुर्ता-पजामा में एक्टर काफी ज्यादा हैंडसम दिखाई दे रहे थे।

फरहान अख्तर के साथ होली पार्टी में मस्ती करने के लिए उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर। वहीं, एक्टर की साली साहिबा अनुषा दांडेकर भी उस वक्त वहां पर मौजूद दिखीं।

साली-पत्नी संग फरहान अख्तर

वहीं, फुकरे फिल्म के एक्टर अली फजल अपनी प्रेग्नेंट पत्नी ऋचा चड्ढा संग इस पार्टी का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे थे। दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे थे।

अली फजल-ऋचा चड्ढा

वहीं, सबसे खास बात तो ये रही कि इस होली पार्टी का हिस्सा बनने के लिए एक्ट्रेस दीया मिर्जा भी पहुंची थी। पार्टी में वो अपने बेटे के साथ नजर आईं।

अपने बेटे संग दीया मिर्जा

अपनी एक्टिंग से सभी लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी होली पार्टी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान वो काफी कुल नजर आईं।

कुल लुक में नीना गुप्ता

एक्टर राहुल बोस भी होली पार्टी में खूब एंजॉय करते हुए नजर आए हैं। उन्होंने काफी स्टाइलिश तरीके से पार्टी का लुत्फ उठाया।

स्टाइलिश राहुल बोस