अपने दमदार किरदार की वजह से मशहूर हैं ये सितारे

Author: Simran Sharma

साल 2015 से दीपेश भान शो 'भाभी जी घर पर हैं' में काम कर रहे थे। तभी से उनका नाम मलखान पड़ गया था। 

दीपेश भान 

शो 'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी की सास रामकली का चक्कर पंडित रामफल के साथ चलता रहता है। सभी उन्हें रामकली के नाम से ही जानते हैं। 

सोमा राठौर

गोपी भल्ला 'एफआईआर' शो में चंद्रमुखी चौटाला की चमचागिरी करते नजर आते थे। उन्होंने शो में कांस्टेबल गोपी का रोल निभाया था। 

गोपी भल्ला

विजय कुमार सिंह शो 'भाभी जी घर पर हैं' में मास्टर जी का रोल निभाते हैं। उनका डायलॉग 'आपमें संस्कार नाम का चीज है कि नहीं' काफी मशहूर है। 

विजय कुमार सिंह

योगेश त्रिपाठी शो 'भाभी जी घर पर हैं' और 'हप्पू की उलटन पलटन' में हप्पू सिंह का रोल निभाते हुए घर-घर में मशहूर हो गए हैं।

योगेश त्रिपाठी 

सदानंद वर्मा शो 'भाभी जी घर पर हैं' में पगलैट अनोखेलाल सक्सेना का रोल निभाते हैं। ये किरदार फैंस को काफी पसंद हैं।

सदानंद वर्मा 

वैभव माथुर सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' में मलखान के बेस्ट फ्रेंड टीका का रोल निभा रहे थे। लोग उन्हें टीका नाम से ही जानते हैं। 

वैभव माथुर 

'दया कुछ तो गड़बड़ है' से फेमस हुए एसीपी प्रद्युमन की वजह से लोग सीआईडी देखना पसंद करते हैं।  

शिवाजी साटम 

 संदीप आनंद ने शो 'मै आई कम इन मैडम' में साजन का किरदार निभाकर इसी नाम से अपनी पहचान बना ली है। 

संदीप आनंद 

राजीव मेहता ने सालों तक शो 'खिचड़ी' में प्रफुल्ल बनकर लोगों का खूब मनोरंजन किया है। 

राजीव मेहता