इन टीवी स्टार्स ने साल 2023 में दी ब्लॉकबस्टर फिल्में, फैंस हुए क्रेजी

Author: Simran Sharma

टीवी एक्ट्रेस रिद्धी डोगरा साल 2023 की दो बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवीज में नजर आई। वह शाहरुख खान की 'जवान' और सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में दिखाई दी।

रिद्धी डोगरा

स्टार कीथ सीकेरिया ने भी फिल्म 'पठान' में दिलचस्प किरदार निभाकर खूब वाह-वाही लूटी थी। 

कीथ सीकेरिया

टीवी स्टार एजाज खान ने शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' में खूंखार विलेन का किरदार निभाया था।

एजाज खान

टीवी सीरियल स्टार गौरव चोपड़ा ने सनी देओल स्टारर 'गदर 2' में इंडियन आर्मी ऑफिसर का रोल निभाकर खूब सुर्खियों बटोरी थी। 

गौरव चोपड़ा

कॉमेडी स्टार भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी इस साल रिलीज हुई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने भी करण जौहर की मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अहम किरदार निभाया था। 

श्रद्धा आर्या

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में एक छोटा सा अहम किरदार निभाया था। 

अर्जुन बिजलानी

करण जौहर ने सृति झा के साथ ही उनके को-स्टार अरिजीत तनेजा को भी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में कास्ट किया था। 

अरिजीत तनेजा

टीवी एक्ट्रेस सृति झा ने भी करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिलचस्प किरदार निभाया था। उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। 

सृति झा

टीवी सीरियल स्टार सिद्धांत कार्णिक सुपरस्टार प्रभास की इस साल रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' और एक्टर रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' में नजर आए थे। 

सिद्धांत कार्णिक