बारिश में बाहर जाना है मुश्किल, तो घर पर करें ये एक्सरसाइज और रहें सुपर फिट

Author: Rohit Maurya

कोई भी एक्सरसाइज शुरू करने से पहले वॉर्मअप जरूर कर लें और आगे बताई गई एक्सरसाइज सावधानी के साथ करें।

वॉर्मअप जरूरी

जंपिंग जैक्स में अपने हाथों को सिर के ऊपर ऊपर उठाते हुए कूदना होता है। इससे आपका कार्डियो और वार्म अप हो जाता है।

जंपिंग जैक्स

इसमें आप अपने एक पैर को आगे लेकर जाकर फिर नीचे की ओर जाएं। ऐसा बारी बारी दोनों पैरों से करें। ये स्ट्रेचिंग के लिए बेस्ट है।

लंजेस

पुश अप्स हाथों को मजबूत करने के लिए सबसे कारगर तरीका है। लेकिन शुरुआत में आप इसके छोटे छोटे सेट ही लगाएं।

पुश अप्स

देसी भाषा में इस एक्सरसाइज को उठक बैठक कहा जाता है। इससे आपके पैरौं को मजूबती मिलती है।

स्क्वाट्स

अगर आपको अपना कोर मजबूत करना है तो प्लैंक एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। शुरुआत आप 20-30 सेकेंड से कर सकते हैं।

प्लैंक

इसमें पहले पुश अप्स की पोजिशन लें और फिर अपने पैरों को छाती की तरफ लाएं और फिर पैरों को पीछे ला जाएं। इसे थोड़ा जल्दी जल्दी करें।

माउंटने क्लाइंबर्स

इसमें पीठ के बल लेटकर अपने हिप्स के को ऊपर उठाना होता है। ये आपके पैल्विक बोन को मजबूत करता है।

ग्लूट ब्रिज