वरुण धवन ही नहीं 2024 में अली फजल से लेकर यामी गौतम तक, ये स्टार्स भी बनेंगे पैरेंट्स

Author: Rohit Maurya

वरुण धवन ने रविवार को ही ऐलान किया है कि वो पापा बनने वाले हैं। उन्होंने पत्नी नताशा दलाल संग गुड न्यूज सुनाई है।

वरुण धवन-नताशा दलाल

अली फजल और ऋचा चड्ढा ने साल 2022 में शादी की थी और इसी महीने उन्होंने अपने पैरेंट्स बनने की गुड न्यूज शेयर की है।

अली फजल-ऋचा चड्ढा

बिजनेसमैन हर्ष गोयंका ने हाल ही में ये रिवील किया है कि अनुष्का अपने दूसरे बच्चे को लंदन में जन्म देंगी। 

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

'आर्टिकल 370' एक्ट्रेस यामी गौतम भी इसी साल मां बनेंगी। वो और उरी डायरेक्टर आदित्य धार पहली बार पैरेंट्स बनेंगे।

यामी गौतम-आदित्य धार

साउथ एक्ट्रेस काव्या गौड़ा भी 2024 में मां बनने जा रही हैं। उनकी और उनके बिजनेसमैन पति सोमशेखर की गोदभराई की प्यारी तस्वीरें आ चुकी हैं।

काव्या गौड़ा-सोमशेखर

कन्नड़ एक्ट्रेस अदिति प्रभुदेवा ने अपने पति यशस पाटला संग इस साल न्यू ईयर पर अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज दी थी।

अदिति प्रभुदेवा-यशस पाटला