ये 5 बातें साबित करती हैं कि मौनी रॉय सबसे बड़ी नख़रेबाज एक्ट्रेस हैं !

    ये 5 बातें साबित करती हैं कि मौनी रॉय सबसे बड़ी नख़रेबाज एक्ट्रेस हैं !

    ये 5 बातें साबित करती हैं कि मौनी रॉय सबसे बड़ी नख़रेबाज एक्ट्रेस हैं !

    टीवी से बॉलीवुड पहुंची मौनी रॉय अब किसी बड़ी स्टार से कम नहीं हैं। पिछले साल अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से डेब्यू करने वाली मौनी अब जॉन अब्राहम के फिल्म ‘रोमियो अकबर वाल्टर’ में नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र में भी अहम् भूमिका निभाती दिखेंगी। लेकिन वो कहते हैं न जैसे जैसे एक्टर स्टार बनता है उसके नखरे उतने ही बढ़ते जाते हैं। और हमारी मौनी तो नखरे दिखाने के मामले में सबसे आगे होंगी

     मौनी ने कई बार साबित किया कि वो सबसे बड़े नखरेबाज एक्ट्रेस हैं­-

    अम्बानी की शादी में किया ड्रामा

    ये 5 बातें साबित करती हैं कि मौनी रॉय सबसे बड़ी नखरेबाज एक्ट्रेस हैं !

    अभी बीते 9 मार्च को मुकेश अम्बानी के बेटे आकाश अम्बानी की शादी में खूब नखरे दिखाए। दरअसल, इस सबसे बड़ी शादी में देश-विदेश से कई बड़े लोग आये थे। जिनकी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उन्हें Z+ सुरक्षा दी गई थी। साथ ही इन VVIP मेहमानों को फोन बंद रखने की भी सलाह दी थी। वेन्यू पर मौजूद सिक्यूरिटी गार्ड सब गेस्ट के फोन पर एक स्टीकर लगाकर उन्हें फोन वापस कर रहे थे। इस स्टीकर के बाद फोन अपने आप ऑफ हो जाता है। लेकिन शादी में परफॉर्म करने पहुंची मौनी को ये तरीका पसंद नहीं आया। और उन्होंने गार्ड को फ़ोन पर स्टीकर लगाने से मना कर दिया। बाद में स्तिक्क्र लगने के बाद उन्होंने ग्रीन रूम में कर स्टीकर हटाकर फोन ऑन कर लिया। इसकी जानकारी जैसे ही गार्ड्स को लगी उन्होंने मौनी को वार्निंग देते हुए फोन फिर से ऑफ करने को कहा। लेकिन मौनी यहाँ गार्ड्स से लड़ बैठी और शादी में परफॉर्म करने से मना कर दिया। बाद में एडवांस लिए पैसो की वजह से मौनी को परफॉर्म करना ही पड़ा। लेकिन इनकी इस हरकत से पूरी शादी में सिर्फ यही चर्चाएँ हुई।

    देर से आना

    ये 5 बातें साबित करती हैं कि मौनी रॉय सबसे बड़ी नखरेबाज एक्ट्रेस हैं !

    मौनी को लेकर टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड के गलियारों में तक चर्चे हैं कि वो कभी वक़्त पर नहीं पहुँचती हैं। उनका देर से आना सेट पर मौजूद बाकी स्टार्स के लिए मुसीबत खड़ी करता है। साथ ही मौनी काफी मूडी हैं। उनके मूड बदलता रहता है। वो उसी तरीके से दूसरों के साथ अच्छा-बुरा व्यवहार करती रहती हैं।

    इंटरव्यू

    ये 5 बातें साबित करती हैं कि मौनी रॉय सबसे बड़ी नखरेबाज एक्ट्रेस हैं !

    कुछ समय पहले एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब मौनी से उनकी लिप सर्जरी के बारे में पूछा गया तो उन्हें इतना गुस्सा आया कि बिना किसी सवाल का जवाब दिए प्रेस कांफ्रेंस से बाहर ही चली गई। मौनी के इन नखरों से कांफ्रेंस में पहुंचे लोगों को बहुत दिक्कत हुई।

    अर्जुन बिजलानी से झगड़ा

    ये 5 बातें साबित करती हैं कि मौनी रॉय सबसे बड़ी नखरेबाज एक्ट्रेस हैं !

    आपने अर्जुन और मौनी को नागिन शो के दौरान बतौर जोड़ी साथ देखा होगा। दोनों को खूब पसंद भी किया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं इस शो के दौरान दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं था। दरअसल, एक सीन शूट के दौरान अर्जुन ने उन्हें ठीक से खड़ा होने की सलाह दे दी। अर्जुन की बात मौनी को इतनी बुरी लगी कि उन्होंने सबके सामने अर्जुन को बता दिया कि वो कोई नहीं होते उन्हें एडवाइस देने वाले। वो सिर्फ डायरेक्टर का आदेश मानेंगी। उनके इस रवैये के बाद अर्जुन और मौनी की दोस्ती पर काफी असर पड़ा।

    रिपोर्टर पर भड़की

    ये 5 बातें साबित करती हैं कि मौनी रॉय सबसे बड़ी नखरेबाज एक्ट्रेस हैं !

    ऐसा लगता है कि मौनी और मीडिया का कुछ खास अच्छा रिश्ता नहीं है। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मौनी एक फोटोग्राफ़र पर भड़क उठी। मौनी को लगा कि वो फोटोग्राफ़र उनकी बुरी तस्वीरें खींच रहा है। तो मौनी जैसे-जैसे बड़ी स्टार बनती जा रही हैं, उनके नखरे भी उतने बढ़ते जा रहे हैं।